25 साल बाद भी चेहरे से कम नहीं हुआ 'लगान' की गौरी के चेहरे का नूर, खूबसूरती देख फैन्स भी हुए दीवाने

Gracy Singh Look After 25 Years: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि एक वक्त था जब उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्में अपने करियर में दी थी। लेकिन पिछले कई सालों से वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब है और फिल्मों में नजर नहीं आती है। लेकिन इसी बीच उनका आशुतोष और सुनीता गोवारिकर के बेटे की शादी के रिसेप्शन में देखा गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह ग्रेसी सिंह को 25 साल बाद देख कर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए और इतना ही नहीं हर किसी का ध्यान उनके लुक ने खींच लिया। मालूम हो कि एक्ट्रेस आमिर खान की फिल्म 'लगान' से काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। इस फिल्म में उन्होंने गौरी का रोल निभाया था।
इस रिसेप्शन पार्टी में ग्रेसी सिंह ने बहुत ही शानदार ड्रेस पहनी हुई थी और उनके चेहरे पर वही खूबसूरती देखने को मिल रही थी जो 25 साल पहले थी। अब काफी सारे लोग ग्रेसी सिंह की तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं और काफी लोगों का तो यह भी कहना है की जैसी वह 25 साल पहले थी वैसे ही खूबसूरत आज भी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ग्रेसी सिंह को लगान से लेकर मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। हालांकि वह पिछले लंबे समय से इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं और अक्सर उनका कई इवेंट्स में देखा जाता है। हालांकि सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती है और फैन्स के साथ में इंटरेक्त करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती है।


Click it and Unblock the Notifications











