22 साल बाद लगान फिल्म की गौरी हो चुकी हैं और भी ज़्यादा खूबसूरत, तस्वीरें देख पहचान नहीं पा रहे फैन्स

gauri aka gracy singh

कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखा जाता है कि बहुत ही जल्दी सितारे अपना नाम बना लेते हैं। इतना ही नहीं उनकी अदाकारी दर्शकों को इतनी पसंद आती है कि वह रातों-रात स्टार बन जाते हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि अपनी पहली फिल्म आने के बाद में बिल्कुल गुमनाम जिंदगी जी रहे होते हैं। उन्हें काम मिलना पूरी तरीके से बंद हो जाता है। इन्ही की लिस्ट में शामिल आज हम ग्रेसी सिंह की बात करने वाले हैं। जिन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' में काम किया।

लगान फिल्म से ग्रेसी सिंह को मिली पापुलैरिटी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'लगान' फिल्म में आमिर खान को लीड रोल में देखा गया था। इसी के साथ में ग्रेसी सिंह ने भी अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया था। 22 साल पहले ग्रेसी सिंह इस कदर लोगों के दिलों पर छा गई थी कि हर कोई उनका दीवाना हो गया था। बता दें कि लगान फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। उसी वक्त ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। जैसे ही 'लगान' फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने काफी पसंद किया वैसे ही वह टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई थी।

ग्रेसी सिंह को रातों-रात मिली थी खूब सफलता

'लगान' फिल्म के बाद में ग्रेसी सिंह को संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में भी देखा गया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को अजय देवगन की फिल्म 'गंगाजल' में भी काफी दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। लेकिन जैसे जैसे वह पर्दे से दूर हुई वैसे वैसे उनका करियर खत्म हो गया। साथ ही उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने फिर भी हार नहीं मानी और उन्हें बाद में छोटे पर्दे पर देखा गया था।

बॉलीवुड में करियर खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने टेलीविजन की तरफ किया रुख

दरअसल आपको बता दें कि ग्रेसी सिंह को संतोषी मां सीरियल में माता संतोषी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। एक इंटरव्यू के दौरान ग्रेसी सिंह ने बताया था कि बॉलीवुड का हिस्सा बनने के लिए और वहां पर टिके रहने के लिए वह गुटबाजी करना पसंद नहीं करती है। चापलूसी करना उनकी फितरत में बिल्कुल भी नहीं है और एक्ट्रेस ने कहा कि वह काम लेने के लिए प्रोड्यूसर्स की पार्टी में भी शिरकत नहीं कर सकती हैं। जानकारी के लिए आपको बता देंगे ग्रेसी सिंह ब्रम्हाकुमारी से जुड़ चुकी है और इतना ही नहीं 40 साल से उन्होंने शादी भी नहीं की है।

More from Filmibeat

Read more about: gracy singh lagaan gauri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X