चुप एक आगामी बॉलीवुड साइको थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आर बाल्की द्वारा किया गया है। फिल्म में दालुकार सलमान , सनी देओल , पूजा भट्ट और श्रेया धन्वन्तरी मुख्य भूमिका में नज़र आयें हैं। राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) और गौरी शिंदे फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की मूल कहानी आर बाल्की की है, पटकथा और संवाद आर बाल्की, समीक्षक से लेखक बने राजा सेन और ऋषि विरमानी द्वारा सह-लिखित हैं। फिल्म का ट्रेलर 5 सितम्बर 2022 को अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा जारी किया गया है। फिल्म के सभी कास्ट और क्रू कहानी फिल्म शुरू होती है और दिखाया जाता है, के एक जाने-माने फिल्म समीक्षक नितिन श्रीवास्तव को किसी ने बेरहमी से मार दिया है। इंस्पेक्टर अरविंद माथुर (सनी देओल) इस हत्या की जांच कर ही रहे होते हैं कि इतने में एक और दूसरी हत्या हो जाती है, और फिर तीसरी.. सभी हत्याएं उसी तरीके से की जाती है, जैसी पहली हत्या की जाती है, और ये हत्याओं में मारे जाने वाले सभी लोग 'फिल्म समीक्षक' होते हैं। एक मनोरोगी मुंबई शहर में जाने-माने फिल्म समीक्षकों को निशाना बना रहा है और इसके अलावा पुलिस के पास इससे ज्यादा कोई सुराग नहीं है। यह किलर कोई भी हो सकता है, एक असफल फिल्म निर्माता, एक नाराज अभिनेता या फिल्मों से प्यार करने वाला कोई मनोरोगी। इस केस में पुलिस का साथ देती हैं, जेनोबिया (पूजा भट्ट), जो की एक जानी-मानी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट हैं, और निला मेनन (श्रेया धनवंतरी), जो है एक एंटरटेनमेंट पत्रकार होती है। इस किलर के आने के बाद, शहर का माहौल ऐसा हो जाता है की समीक्षक फिल्मों पर कुछ ही निगेटिव लिखना और बोलना ही बंद कर देते हैं। लेकिन आगे फिर एक और हत्या हो जाती है। लगातार हो रही इन हत्याओं को पुलिस किस तरह रोकेगी और उस हत्यारे तक कैसे पहुंचेगी और होरही इन सभी हत्याओं के पीछे आखिर, कहानी क्या है.. इस पर यह फिल्म घूमती है। फिल्म के गीत
फिल्म ‘चुप’ भी हो सकता है कि आधी सदी बाद के लोगों को क्लासिक फिल्म लगे। लेकिन, ‘चीनी कम’ और ‘पा’ जैसी बेहतरीन फिल्में निर्देशित करने वाले आर बाल्की की आज के समय में ये एक अधपकी कोशिश दिखती है।
फिल्मीबीट हिंदी
यह सिनेमा को सेलिब्रेट, उससे प्यार और सम्मान देने की बात करती है। ऐसी सोच को कहानी में बदलकर बड़ी स्क्रीन तक लाना अपने आप में एक सराहनीय कदम है।