..................... Shahrukh Khan and his wife Gauri have married three times, know the reason behind this - Hindi Filmibeat

किंग खान ने एक-दो नहीं बल्कि रचाई हैं तीन शादियां, जानें इसके पीछे की वजह

Shahrukh Khan, Gauri

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की लव स्टोरी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है. बता दें कि वह बॉलीवुड के रोमांटिक और पावर कपल के रूप में जाने जाते हैं. दोनों ने धर्म की दीवार को तोड़कर साल 1991 में लव मैरिज की. दोनों की शादी को 29 साल हो चुके हैं और इसके बावजूद उनका रिश्ता मिसाल कायम करता है. शाहरुख खान ने गौरी का प्यार पाने के लिए काफी ज्यादा पापड़ बेले. इसीलिए आज हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं. बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान दोनों ने 3 बार शादी रचाई.

शाहरुख़ और गौरी ने रचाई है 3 बार शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी आज के वक्त में करोड़ों लोगों को पसंद है. इस कपल ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 बार शादी रचाई. आज हम आपको इसी के पीछे का कारण बताने वाले हैं. बता दें कि जब शाहरुख खान दिल्ली में रहते थे तो गौरी के प्यार में पूरी तरीके से दीवाने हो चुके थे. बाद में दोनों ने शादी का फैसला लिया. लेकिन उन्होंने किसी तरह की कमी ना हो पाए इसी वजह से एक दूसरे से तीन बार शादी रचाई. शाहरुख खान ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात के पीछे का पुराना किस्सा बताया.

1991 में की थी कोर्ट मैरिज

शाहरुख खान ने 25 अक्टूबर 1991 में सबसे पहले कोर्ट मैरिज रचाई. जिसके बाद में दोनों ने एक दूसरे के साथ में निकाह किया. लेकिन बाद में दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ में शादी की और फेरे लिए. बता दें कि शाहरुख खान मुस्लिम है और उनकी पत्नी गौरी खान एक पंजाबी हिंदू हैं. जिस वजह से वह दोनों ही चाहते थे कि दोनों धर्म के अनुसार ही शादी हो और इसी वजह से तीन बार शादी हुई.

गौरी और शाहरुख़ हैं 3 बच्चों के पिता

गौरी खान का असली नाम गौरी छिब्बर बताया जाता है. बता दे की गोरी शादी के बाद भी हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्म को मानती हैं. शाहरुख खान और गौरी दोनों ही तीन बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं. जिसमें उनका बड़ा बेटा आर्यन खान और बेटी सुहाना खान के साथ-साथ साल 2013 में सेरोगेसी की सहायता से दोनों ने अबराम को जन्म दिया.

Read more about: shahrukh khan gauri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X