जब गौरी चाहती थीं कि शाहरुख खान की फिल्में फ्लॉप हो जाए, स्टारवाइफ ने कहा, 'वो खुश नहीं थी कि..'

Gauri Khan on Shahrukh's journey: अपनी हालिया फिल्में पठान और जवान की सफलता के साथ, शाहरुख खान एक बार फिर स्टारडम के टॉप पर पहुंच चुके हैं। उनकी सफलता से उनके फैंस और उनकी फैमिली भी बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में किंग खान की पत्नी गौरी खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने कहा.. वो चाहती थीं कि शाहरुख की सारी फिल्में फ्लॉप हो जाएं।
कुछ सालों पहले एक इंटरव्यू के दौरान अबू जानी और संदीप खोसला ने गौरी से पूछा था कि आप शाहरुख के साथ शुरुआत से ही डटकर खड़ी रही होंगी! जिस बात से इंकार करते हुए गौरी खान ने बताया था कि ऐसा नहीं था क्योंकि वो मुंबई आने से खुश नहीं थीं।
बॉम्बे आने से खुश नहीं थी
गौरी ने बताया, "मैं उनके बॉम्बे आने से ज्यादा खुश नहीं थी। मेरे लिए सबसे शॉकिंग और मुश्किल था बॉम्बे आकर रहना। मुझे नहीं पता वो कब स्टार बन गए। मैं नहीं चाहती थी कि उनकी फिल्में अच्छा करे। मैं चाहती थी कि उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाएं, जिससे हम वापस बॉम्बे से दिल्ली चले जाएं।"
पता ही नहीं चला शाहरुख कब स्टार बन गए
गौरी ने आगे कहा, "मैं सिर्फ 21 साल की थी जब मेरी शाहरुख से शादी हुई। मेरे लिए ये सब समझना उस उम्र में मुश्किल था। यहां सब कुछ नया था। शाहरुख की दीवाना रिलीज हुई और हिट हो गई.. जब तक मैं कुछ समझती डीडीएलजे आ गई। मुझे पता भी चला शाहरुख कब स्टार बन गए।"
शाहरुख की तारीफ करते हुए गौरी ने कहा कि वो हमेशा से महत्वाकांक्षी रहे हैं। गौरी ने कहा, "बचपन से, स्कूल में, कॉलेज में, वह हमेशा टॉप पर रहे हैं.. चाहे वह फुटबॉल हो, हॉकी हो, थिएटर हो, कुछ भी। मुझे लगता है कि यह मेरी स्मार्टनेस है कि मैं सही लड़का चुना। मैं भाग्यशाली हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











