लोगों को नहीं पसंद आई 'लाइगर', अनन्या पांडे का जमकर बन रहा है मजाक, देखिए पब्लिक का रिएक्शन!
अभिनेता विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन्स और रिव्यू आने शुरु हो गए हैं। बता दें कि फैंस इस फिल्म को देखने के बाद काफी निगेटिव रिव्यू कर रहे हैं और उनका कहना है कि फिल्म उतनी शानदार नहीं है जितनी उम्मीद उन्होने की थी। इसके अलावा अनन्या पांडे के अभिनय को लेकर लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री का जिस तरह से दौर है और फिल्मों को लेकर लगातार निगेटिव रिव्यू ही आ रहे हैं ये निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। सभी जानते हैं कि एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रहीं हैं और इसका हालिया उदाहरण आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा है।
Recommended Video

लाइगर की बात करें तो ऐसा लग रहा था कि फिल्म चलेगी लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरह के रिेएक्शन हर भाषा को लेकर आ रहा है वो चौकाने वाला है। इसके अलावा रिव्यू भी इस फिल्म के कुछ खास नहीं है। फिलहाल आप देखिए लोगों सोशल मीडिया पर रिएक्शन पोस्ट..

एक यूजर ने लिखा
एक यूजर ने लिखा, 'बताइये तुम दोनों में से किसने गंदा काम किया है। गंदा दोनों ने किया है पर सबसे गंदा किसने किया है।' ये पोस्ट सामने आया है।

बकवास फिल्म
एक यूजर ने लिखा, लोगों इस बकवास फिल्म को देखकर अपना पैसा बर्बाद मत करो। अपने दोस्तों और परिवार को कहा की फिल्म ना देखें।

'लाइगर शर्मिंदा है।'
एक यूजर ने लिखा, 'लाइगर शर्मिंदा है।' जाहिर ये फिल्म से खुश नहीं है और इस तरह से ट्वीट कर रहे हैं।

गेम ओवर
एक यूजर ने फिल्मस की अक्यूपेंसी रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा है, 'गेम ओवर।' हालांकि हम इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करते हैं।

ट्रोल कर रहे हैं
लोग कई तरह के मीम्स के साथ भी विजय देवरकोंडा और उनकी फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म का प्रचार इसके बिल्कुल उलट है।

ऑस्कर मिलना चाहिए
लोगों ने अनन्या पांडे की एक क्लिप साझा करते हुए उनका मजाक बनाया है। यूजर का कहना है कि इस एक्टिग के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











