Vijay Deverakonda ED Interrogation: 'लाइगर' बनाकर बुरे फंसे विजय देवरकोंडा, ED ने शुरू की पूछताछ

Recommended Video
Vijay Deverakonda Money Laundering Case: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर मुश्किलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में काले धन का इस्तेमाल होने को लेकर ED ने जांच शुरू कर दी हैं। इसी जांच के लिए विजय देवरकोंडा को भी ED के ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। विजय देवरकोंडा ED के सवालों के जवाब देने के लिए दफ्तर पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक पुरी जगन्नाथ और सह-निर्माता चार्मी कौर पर फिल्म में ब्लैक मनी का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 17 नवंबर को पुरी जगन्नाथ और चार्मी से लाइगर की आय के स्रोतों के बारे में जानने के लिए 15 घंटे तक पूछताछ की। हालांकि, अब तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अब इस मामले में विजय देवरकोंडा से पूछताछ शुरू हो चुकी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए विदेश से पैसा मंगवाया गया था। बता दें कि 1999 के विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत फिल्म बनाने के लिए विदेशी स्रोत का इस्तेमाल करना अपराध माना जाता है। यही कारण है कि ईडी ने निवेशकों की पहचान की पुष्टि करने के लिए पुरी जगन्नाथ और चार्मी को समन किया था।
हिंदी और तेलुगू लैंग्वेज में बनी फिल्म को पैन इंडिया मूवी की तरह प्रमोट किया गया था, लेकिन ये उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। एक्टिंग से लेकर कहानी तक की वजह से स्टार्स और मेकर्स की खूब फजीहत हुई थी। अब इस मूवी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके मेकर्स मुश्किलों में फंस गए हैं, क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब फिल्म मेकर्स से पूछताछ शुरू कर चुकी है।
बता दें कि 'लाइगर' मूवी की रिलीज से पहले ही विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और पुरी जगन्नाथ ने एक और फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, जिसका नाम था - 'जन गण मन'। जब 'लाइगर' फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई तो विजय और पुरी की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।


Click it and Unblock the Notifications











