X
लाइगर
Action | Drama | 25 Aug 2022 |
Hindi

लाइगर कहानी

लाइगर एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पुरी जगन्नाध द्वारा किया गया है। फिल्म में अर्जुन रेड्डी फेम विजय देवराकोंडाअनन्या पांडेय और माइक टाइसन साथ में पहली बार बड़े परदे पर नज़र आये है। अभिनेत्री राम्या कृष्णनरोनित रॉयविशु रेड्डीअली और मकरंद देशपांडेय जैसे सितारे फिल्म में सहायक रोल में दिखाई दिए हैं। 

फिल्म के कास्ट और क्रू

कहानी: फिल्म में एक हकलाने वाले फाइटर (विजय देवरकोंडा) की कहानी को दिखाया गया है।  

फिल्म शुरू होती है और दिखाया जाता है, बालमणि (राम्या कृष्णन) अपने बेटे लाइगर (विजय देवरकोंडा) के साथ बनारस से मुंबई आई है, ताकि उसका बेटा एमएमए की दुनिया में नाम कमा सके। चाय बेचकर दोनों गुजर बरस करते हैं। लाइगर हकलाता है इसीलिए हर जगह उसका मजाक बनाया जाता है, लेकिन वो अपने सपने को पाने के पीछे लगा रहता है। वह मिक्स्ड मार्सल आर्ट्स (MMA) चैंपियनशिप जीतकर अपनी मां और देश को सम्मान दिलाना चाहता है। ऐसे में उसके कोच (रॉनित रॉय) और उसकी मां लाइगर को एक ही चेतावनी देते हैं कि उसका सारा फोकस ट्रेनिंग पर होना चाहिए और किसी भी लड़की से दूर रहना होगा। लाइगर अपने सपने को पाने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन इस बीच, सोशल मीडिया सेलेब्रिटी तान्या (अनन्या पांडे) उसकी लाइफ में एंट्री लेती है। दोनों मिलते हैं और प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं, बल्कि यहीं से शुरु होती है। खैर, तान्या लाइगर का दिल तोड़ देती है और वही गुस्सा उसे एमएमए की दुनिया में ऊपर तक लेकर जाता है। यही इस फिल्म की पूरी कहानी है। 

एक हकलाने वाले किकबॉक्सर की भूमिका निभाने वाले देवरकोंडा ने इस फिल्म में, अपनी भूमिका के लिए अपनी बॉडी पर काफी वर्कआउट किया है। विजय, मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के लिए थाईलैंड भी गए थी।

 
पहले इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस के रूप में जान्हवी कपूर को सिलेक्ट किया गया था लेकिन अपने दूसरे शूट में बिजी होने के कारण एक्ट्रेस ने इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस अनन्या पांडे को देवरकोंडा के साथ कास्ट किया गया था। 

 
फिल्म का ट्रेलर 21 जुलाई 2022 को रिलीज किया गया है। 

ये फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+