..................... Liger Day 1 Box Office Collection: Vijay Deverakonda-Ananya Panday film takes a roaring start | लाइगर DAY 1 बॉक्स ऑफिस: विजय देवरकोंडा- अनन्या पांडे की फिल्म ने ली दमदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई - Hindi Filmibeat

लाइगर DAY 1 बॉक्स ऑफिस: विजय देवरकोंडा- अनन्या पांडे की फिल्म ने ली दमदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन विजय की स्टारडम का जादू है कि पहले दिन फिल्म ने बंपर कमाई की है। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 21-22 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग ली है। हालांकि, निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से शाम से शोज से फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भारी गिरावट दिखी है।

पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जोरशोर से देशभर में प्रमोशन किया गया था। जिसका फायदा फिल्म को एडवांस बुकिंग में मिला। लेकिन फिल्म ने निराश किया, जिसका असर दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है।

liger-day-1-box-office-collection-vijay-deverakonda-ananya-panday-film-takes-a-roaring-start

लाइगर देश भर में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। जैसा फिल्म का क्रेज था, इससे पहले दिन 27-29 करोड़ के बिजनेस करने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन निगेटिव रिव्यूज की वजह से दोपहर और शाम के शोज में दर्शकों की कमी दिखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के तेलुगू वर्जन ने शानदार कमाई की है। जबकि हिंदी वर्जन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।

विजय और अनन्या की खास फिल्म

विजय और अनन्या की खास फिल्म

इस फिल्म से विजय देवरकोंडा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। वहीं, यह अनन्या पांडे की पहली साउथ फिल्म है। लिहाजा, दोनों कलाकारों के लिए यह एक खास फिल्म थी। लेकिन अफसोस फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई।

बिग बजट एक्शन फिल्म

बिग बजट एक्शन फिल्म

लाइगर का बजट 150-160 करोड़ तक का बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म का हिट हो पाना काफी मुश्किल दिखता है। हालांकि फिल्म ने रिलीज से पहले ही राइट्स बेचकर अपना बजट निकाल लिया है। लेकिन थियेट्रिकल कलेक्शन के मामले में यह नुकसान दे सकती है।

विजय का स्टारडम

विजय का स्टारडम

विजय देवरकोंडा की लाइगर के बॉक्स ऑफिस से काफी ट्रेड को काफी उम्मीदें थीं। विजय की लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि यह पूरे देश में बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन फिल्म की शुरुआत ही काफी निराशाजनक रही।

वीकेंड कलेक्शन

वीकेंड कलेक्शन

फिल्म के ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड पंडितों की मानें तो लाइगर पहले वीकेंड तक सभी भाषाओं को मिलाकर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। वीकेंड में फिल्म को विजय के स्टारडम का कुछ फायदा मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X