"शिवाय की रिलीज़ से पहले अजय देवगन ने मुझे फोन किया और गालियां दीं"

करण जौहर ने अपनी किताब में काजोल के बारे में खुलकर लिखा है लेकिन अब एक टीवी चैनल पर उन्होंने पहली और आखिरी बार अजय देवगन पर बात की। एकदम दो टूक और सब हैरान रह गए।

करण जौहर ने हाल ही में अपनी किताब एन अनसूटेबल बॉय में काजोल पर पूरा एक चैप्टर लिखा और इसकी पहली लाइन शुरू होती है - काजोल और मैं अब दोस्त नहीं हैं। हम एक दूसरे के साथ नहीं है। इस झगड़े का कारण करण ने अजय देवगन को बताया था।

लेकिन करण ने कारण का ज़िक्र नहीं किया और कहा कि ये हम तीनों के बीच ही रहनी चाहिए और मैं इसे बाहर नहीं लाना चाहूंगा। लेकिन अब करण जौहर ने एक टीवी चैनल पर पहली और आखिरी बार अजय देवगन पर एकदम दो टूक बात की।

karan-johar-kajol-ajay-devgn-an-unsuitable-boy

करण ने बताया कि शिवाय की रिलीज़ से कुछ दिन पहले अजय देवगन ने मुझे फोन किया और मेरे फोन उठाते ही वो मुझे गालियां सुनाने लगे और कुछ ऐसी बातें बोलने लगे जो कोई भी सुनना नहीं चाहेगा। इस गुस्से का कारण थीं काजोल।

अजय देवगन को किसी ने बोला कि मैंने एक पार्टी में काजोल का काफी मज़ाक उड़ाया और बुरा भला कहा और ये बस किसी ने मुझे कहते सुना और उस किसी ने ये बात अजय देवगन को बताई। मेरे हिसाब से ऐसी कही सुनी बातों के लिए आप मुझे फोन उठाकर गालियां नहीं दे सकते। मुझे मेरी बात कहने का मौका मिलना चाहिए।

इसके बाद मुझे लगता है कि जब अजय ने मुझ पर जांच की डिमांड की क्योंकि मैंने केआरके को पैसे दिए हैं, शिवाय को बुरा कहने के लिए तो काजोल को उसे रोकना चाहिए था।
["शाहरूख - काजोल से रोमांस करवाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी"]

पहली बात काजोल को अपने पति को रोकना चाहिए था कि मेरे बारे में ऐसी बातें ना करें, फिर जब बात हो गई तो उसे अपने पति का साथ नहीं देना चाहिए था और तीसरी बात उसे फोन उठाकर मुझसे माफी मांगनी चाहिए थी।

करण ने काजोल और अजय देवगन की इस हरकत पर एक एक बात साफ साफ कही है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X