'मेरे लिए ये हराम है..' शाहरुख खान ने फिल्म को लेकर ये काम करने से कर दिया था इंकार?

Shahrukh Khan Ittefaq Movie: शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के वो सितारे हैं जिनकी बुराई कभी कोई करता हुआ नहीं मिलेगा। इक्का दुक्का घटनाओं को अगर छोड़ दें तो उनका करियर बेहद साफ सुथरा रहा है। क्या आपको पता है कि शाहरुख खान इस्लाम की कई चीजों को फॉलो करते हैं और उसमें एक ब्याज का ना लेना भी है।

Shahrukh Khan

शाहरुख खान को लेकर चर्चा हो रही है कि कैसे उन्होने एक फिल्म को लेकर मुनाफे पर आधारिक एक भी रुपया लेने से मना कर दिया था और उन्होने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि इस्लाम में मुनाफे पर ब्याज लेना हराम है। शाहरुख खान ने इसको हराम बताते हुए सिर्फ सपोर्ट करनी की बात कही थी और एक्सट्रा पैसे लेने से मना कर दिया था।

Shahrukh Khan Ittefaq Movie: शाहरुख खान ने नहीं लिया ब्याज

साल 2017 में आई फिल्म इत्तेफाक के लिए शाहरुख खान को इसका ऑफर मिला था। हालांकि इसमें उनकी लीड रोल नहीं था लेकिन फिल्म को सपोर्ट करना था। उन्होने रेनू चोपड़ा की इस फिल्म को सपोर्ट किया लेकिन ब्याज का पैसा लेना को 'हराम' कहते हुए मना कर दिया।

बता दें कि ये पैसा मुनाफे पर आधारित था और ऐसा करके शाहरुख खान ने एक बड़ा काम किया था। उनका कहना था कि फिल्म को पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं और उनको प्रोजेक्ट पर भरोसा है। ना ही उनको ब्याज चाहिए और कमाई में अतिरिक्त लाभ। आज भी शाहरुख खान के इस कदम को लेकर चर्चा होती है। इस फिल्म के लीड रोल में अक्षय खन्ना, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे।

Shahrukh Khan's Upcoming Movie: शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

सोशल मीडिया पर फैंस इस वक्त शाहरुख खान की आने वाली फिल्म को लेकर इंतजार में हैं। साल के आखिरी में किंग रिलीज होगी जिसका टीजर सामने आकर पहले ही बवाल काट चुका है। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में सुहाना भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि सुहाना को इस फिल्म से अच्छी तरह लॉन्च करने का प्लान बनाया गया है।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X