Sonam Kapoor Second Baby: सोनम कपूर ने 40 की उम्र में दिया दूसरे बच्चे को जन्म, लेकिन नहीं पूरी हुई ये ख्वाहिश

Sonam Kapoor Second Baby: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर से मां बन गई हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार भी बेटे के ही पेरेंट्स बने हैं। ऐसे में बेटी की मां बनने की ख्वाहिश सोनम कपूर की इस बार भी अधूरी ही रह गई है। सोनम कपूर ने ये गुड न्यूज़ इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है।

Sonam Kapoor Second Baby

Sonam Kapoor ने किया ये पोस्ट

सोनम कपूर ने दूसरे बच्चे के जन्म की गुड न्यूज़ देते हुए लिखा, "असीम कृतज्ञता और प्रेम से भरे दिलों के साथ, हम आज, 29 मार्च 2026 को अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्न हैं। हमारा परिवार बढ़ गया है, और उसके आगमन से हमारा दिल अत्यंत प्रसन्न हो गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करने के लिए बेहद खुश है, और हम इस अनमोल नए जीवन से धन्य महसूस करते हैं जिसने हमारे घर को खुशियों और आनंद से भर दिया है। हम चार सदस्यों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए आभारी हैं। प्यार सहित, सोनम, आनंद और वायु।"

करीना कपूर से लेकर दीया मिर्जा ने दी बधाईयां

सोनम कपूर के ये पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ साथ तमाम सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना कपूर खान, परिणीति चोपड़ा, स्वरा भास्कर, रिया कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर, हुमा कुरैशी और दीया मिर्जा जैसे तमाम सेलेब्स सोनम कपूर और आनंद आहूज के लिए कमेंट सेक्शन में बधाई भरे मैसेज लिख रहे हैं।

सोनम कपूर की शादी और पहला बच्चा

बता दें कि सोनम कपूर ने सालों डेटिंग के बाद दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूज के साथ 8 मई 2018 को शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी मुबंई में सिंधी रीति रिवाजों से हुई थी। इसके बाद 20 अगस्त 2022 को सोनम कपूर ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया जिसका नाम वायु रखा। और अब फिर से सोनम ने एक और बेटे के जन्म दिया। सोनम कपूर ने अभी तक वायु का चेहरा रिवील नहीं किया है। हालांकि अब हर किसी को सोनम कपूर के दूसरे बेटे के नाम का काफी बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X