..................... Bhojpuri Song: Akshara Singh new song title Chumma Lela Raja Ji out, read the post - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का बोल्ड अंदाज, धमाकेदार गाने के रिलीज होते ही लिखी ऐसी ऐसी बातें

Akshara Singh Song: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की काफी कमाल एक्ट्रेस हैं। उनके प्रोजेक्ट्स का इंतजार लोगों को रहता है। कई सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन साझा कर चुकीं अक्षरा अपने आप में एक सुपरस्टार हैं। इस वक्त उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उनके लुक्स को देखकर गर्मी थोड़ी बढ़ चुकी है।

Akshara Singh

जी हां, किसी प्रोजेक्ट से उन्होने कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं और बताया है कि आइकॉनिक गाने का शूट चल रहा है। इसके अलावा अक्षरा सिंह ने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। रेड कलर की रिवीलिंग ड्रेस में अक्षरा सिंह बवाल लग रही हैं।

अक्षरा सिंह ने लिखा लंबा चौड़ा कैप्शन

भोजपुरी हसीना ने इन वीडियोज और फोटोज के साथ बेहद बड़ा कैप्शन लिखा है। उनका कहना है, ''आज एक आइकोनिक गाने को नए अंदाज़ में आपके सामने ले आई हूँ ... एक ऐसा गाना जिसे कभी मेरी फेवरेट @kalpanapatowaryvocalist जी ने अपनी आवाज़ से अमर बना दिया था... और आज मैंने उसे अपने स्टाइल में, आज के टाइम के हिसाब से रीक्रिएट करने की कोशिश की है,

इस गाने में सिर्फ आवाज़ नहीं, हर स्टेप, हर एक्सप्रेशन, हर शॉट में दिल लगाया है.. यहाँ तक कि पैर भी तुड़वाया है। ताकि आपको कुछ खास दे सकूँ! दिल से शुक्रिया। @tseries.official को इस खूबसूरत मौके के लिए...।'' गाने ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। अक्षरा सिंह इस गाने के साथ अपनी वापसी के लिए तैयार बैठी हैं।

क्या बोले लोग?

इस पोस्ट के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस गाने में आपकी सारी मेहनत साफ दिख रही है और हमें यह बहुत पसंद आ रहा है!'' एक ने लिखा, ''कमाल का गाना।'' दलजीत कौर ने लिखा, ''मेरा मेहनती बच्चा।'' एक ने लिखा, ''मजा आ गया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए पोस्ट...

Read more about: bhojpuri song
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X