IPS KK Bishnoi ने जयमाला की रस्म IPS Anshika को जयमाला पर किया खूब परेशान, पिता के सामने हाथ जोड़कर झुकाया सिर

IPS Anshika Verma IPS KK Bishnoi Wedding Inside Videos: UPSC की दुनिया की एक और लव स्टोरी शादी के मंडप तक पहुंच चुकी है। संभल के SSP केके बिश्नोई और बरेली की SP अंशिका वर्मा की शादी का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा था। ये मोस्ट अवेटिड वेडिंग अब संपन्न हो चुकी है और अंशिका वर्मा की ढोली केके बिश्नोई के घर पहुंच चुकी है।

IPS Anshika Verma IPS KK Bishnoi Wedding

IPS अंशिका वर्मा और IPS केके बिश्नोई की हुई शादी

अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी जोधपुर के सर्किट हाउस में हुई। रात से ही इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी की कुछ बेहद प्यारी वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। सबसे पहला वीडियो है जयमाला की रस्म का।

जयमाला पर किया खूब परेशान

केके बिश्नोई ने अपने नटखट अंदाज से जयमाला की रस्म को बेहद यादगार बना दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि के के बिश्नोई ने जयमाला के दौरान अंशिका के खूब मजे लिए। अंशिका जैसे ही जयमाला ढालने की कोशिश करती तभी केके बिशनोई पीछे हो जाते। ऐसे में पहले तो अंशिका उन्हें अपनी ओर खींचने की कोशिश करती हैं लेकिन फिर केके बिश्नोई बेहद कोमलता से अंशिका के सामने घुटनों पर बैठकर जाते हैं और अंशिका उनके गले में जयमाला डालती है।

अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई के फेरो का वीडियो

जयमाला के साथ साथ फेरो की रस्म का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये शादी पूरी तरह से बिश्नोई रीति रिवाजों से संपन्न हुई है। ऐसे में फेरों से पहले दोनों सफेद कपड़े में बैठाकर पंडित जी मंत्र उच्चारण करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

पिता के सामने जोड़े हाथ

शादी का एक और वीडियो जो सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है वो केके बिश्नोई और अंशिका के पिता से जुड़ा है। दरअसल, शादी के पहले दूल्हे के टीका की रस्म होती है। इस दौरान अंशिका के पिता बेहद सम्मान के साथ अपने दामाद को पीली चिट्ठी देते हैं जिसे केके बिश्नोई सिर झुकाकर दोनों हाथों से लेते हैं। दोनों के ये वीडियो भी फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।

यहां देखिए केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी के कुछ बेहद खूबसूरत इनसाइड वीडियोज-

अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की लव स्टोरी

दोनों आईपीएस अधिकारियों की लव स्टोरी यूपी के गोरखपुर से शुरू हुई थी। साल 2023 में केके बिश्नोई एसपी सिटी की सेवा दे रहे थे। वहीं अंशिका वर्मा से उनकी मुलाकात हुई थी। एक खास बातचीत में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए हाल ही में बताया था कि हमारी मुलाकात गोरखपुर में हुई थी। जब मैं एसपी सिटी के रूप में तैनात था। अंशिका वहां एएसपी थीं। अंशिका एक बहुत अच्छी इंसान हैं। जिस तरह से वो काम करती हैं उसे देखकर मैं प्रभावित हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X