खेसारी लाल यादव को पति कहने पर भयंकर ट्रोल हुईं ज्योतिं सिंह, पवन सिंह के फैंस की बदतमीजियों पर भड़कीं
Jyoti Singh Khesari Lal Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री में ज्योति सिंह और पवन सिंह को लेकर चर्चाएं काफी समय से हो रही हैं। लेकिन कभी कभी कोई ऐसा विवाद सामने आ जाता है जो कि काफी हैरान करने वाला होता है।

लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद ज्योति सिंह विवादों में हैं और उनको इतना ट्रोल किया गया कि सफाई देने के लिए सामने आईं। दरअसल एक वीडियो में वो गलती से खेसारी लाल यादव को अपना पति बता गईं।
जी हां, वो एक गाना गा रही थीं जो कि खेसारी लाल यादव का गाना था और ज्योति सिंह ने गाते हुए ये कह डाला है कि ये मेरे पति देव का गाना है। हालांकि ज्योति ने गलती से कहा था लेकिन लोगों ने ऐसा तूल बनाया कि मामला बिगड़ है। पवन सिंह के फैंस ने बदतमीजी की सारी सीमाएं पार कर दीं तो ज्योति को सामने आकर यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड करना पड़ा।
Jyoti Singh Viral Video: सफाई में क्या बोलीं ज्योति सिंह
ज्योति सिंह का कहना है कि जो लोग उनको लेकर उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं तो क्या उनकी घर में मां बहन नहीं हैं। ज्योति ने कहा कि, ''मैं भोजपुरी गाने बहुत कम सुनती हूं और इसीलिए उनके मुंह से निकल गया कि ये मेरे पति का गाना है। बल्कि वो गाना खेसारी भैया का है। लोगों ने जिस तरह की बातें कीं और अपशब्द कहे वो सुनकर लगता है कि उनके घर में मां बहने नहीं हैं। मैने इस बात के लिए माफी भी मांग ली है। जो कुछ मैं इतने सालों से सहन कर रहीं हूं वो क्या कम है? आप लोग क्या चाहते हैं कि मैं मर जाऊँ तब ही देवी कहलाऊंगी। लेकिन मैं ऐसा नहीं करने वाली हूं।'' ज्योति सिंह के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने उनके समर्थन में कमेंट्स करना शुरु किया है। बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक नहीं हुआ है लेकिन फिर भी पवन उनके साथ रहना पसंद नहीं करते हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
ज्योति सिंह के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''भाभी जी आपने बिल्कुल सही बोला।'' एक ने लिखा, ''दीदी आपको दुनिया को सफाई देने का जरूरत नहीं है आप एक सीता मां हो।'' एक ने लिखा, ''बहुत सुंदर जवाब, क्या करारा तमाचा मारा है।'' एक ने लिखा, ''कोई बात नही भाभी जी अछे दिन के लिए। बुरे दिनो से लङना पङता है।'' इस तरह से लोग ज्योति को सपोर्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















