शादी के 30 दिनों बाद ही प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका! विजय संग शेयर किया पोस्ट, बोलीं- अब हम दो से तीन...
Rashmika Mandanna Pregnant After 30 Days of Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फरवरी में उदयपुर में शादी की थी। जिसके बाद से दोनों अपनी शादी की रस्मों और अन्न दान में बिजी नजर आए। वहीं कुछ दिनों पहले ही कपल हनीमून के लिए थाईलैंड गया था। दोनों की हनीमून फोटो इंटरनेट पर छा गई थीं।

शादी के 30 दिनों बाद ही प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका
दोनों को हनीमून से आए हुए बस कुछ ही समय हुआ है कि सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है कि रश्मिका मंदाना प्रेग्नेंट हैं। जी हां, शादी के सिर्फ 30 दिनों बाद ही रश्मिका मंदाना की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। दरअसल रश्मिका ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा- 'अब हम दो से तीन हो गए हैं' इसी के साथ ही एक व्हाइट हार्ट इमोजी भी बनाई। रश्मिका द्वारा शेयर किया गया वीडियो एक ग्रॉफिक वीडियो था। जिसमें विजय और रश्मिका के अलावा एक फूल नजर आ रहा है जिसमें रेड हार्ट इमोजी भी नजर आ रहे हैं।
फैन्स ने दीं कपल को बधाई
इस पोस्ट को देखने के बाद क्यास लगाया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना मां बनने वाली हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है बहुत-बहुत बधाई तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा आपको एक के बाद एक गुड न्यूज नजर ना लगे। वैसे तो रश्मिका का पोस्ट थोड़ा कंफ्यूजिंग है, लेकिन फिर भी फैन्स इस पोस्ट को देख काफी खुश हो रहे हैं। आपको बता दें कि रश्मिका और विजय दोनों एक दूसरे को सालों से डेट कर रहे हैं। जिसके बाद तो अब फैन्स भी चाह रहे हैं कि दोनों जल्द ही गुड न्यूज सुना दें।


Click it and Unblock the Notifications











