कौन है ये बॉलीवुड एक्टर? 31 की उम्र में 18 साल की लड़की को बनाया दुल्हन, फिर खुद पूरी करवाई पढ़ाई..
Bollywood Actor's 18 Years wife: कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होता लेकिन बालिग होते ही अगर आप शादी कर लें तो यकीनन ये रिश्ता कच्ची उम्र में ही शुरु हुआ होगा। ऐसा ही कुछ एक बॉलीवुड एक्टर के साथ हुआ था।

अपनी पत्नी से 13 साल बड़े इस एक्टर ने जब शादी की थी कि पत्नी की उम्र महज 18 साल थी। ये वो वक्त था जब लड़की पढ़ाई कर रही थी और शादी के बाद खुद एक्टर ने उसकी पढ़ाई पूरी करवाई।
आज उनके रिश्ते को दो दशक पूरे हो चुके हैं लेकिन दोनों साथ में हैं। क्या आप जानते हैं कि यहां किसकी बात हो रही है? अगर नहीं तो इस आर्टिकल में आपको चौकाने वाला नाम मिलने वाला है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहीते सितारों में एक ये सितारा अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेता है।
कौन है ये बॉलीवुड एक्टर?
अपने अभिनय और कॉमेडी से पूरे देश के लोगों के दिलों पर राज करने वाला एक्टर कोई और नहीं बल्कि राजपाल यादव हैं। जी हां, जब राजपाल ने शादी की थी तो उनकी उम्र 31 साल था तो वहीं उनकी पत्नी की उम्र महज 18 साल थी। उनकी पत्नी का नाम राधा यादव है। कहा जाता है कि जब राजपाल ने राधा से शादी की थी तो वो पढ़ाई कर रही थीं। बालिग होते ही राधा को उन्होने अपना हमसफर बना लिया था। आज राजपाल यादव 55 साल के हैं और राधा की उम्र 41 साल है। दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी। राजपाल यादव अक्सर अपनी पत्नी के साथ नजर आते हैं। जन्मदिन पर हर साल उनको सोशल मीडिया पर प्यारा सा नोट लिखते हुए देखा जा सकता है।
Rajpal Yadav's First Wife: राजपाल यादव की पहली पत्नी कौन थी?
राधा यादव राजपाल यादव की दूसरी पत्नी है। उनकी पहली शादी करुणा से हुई थी जिनका देहांत हो गया था। राजपाल यादव ने 1991 में करुण से शादी की थी। शादी के कुछ समय पहले बेटी को जन्म देने के बाद उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी और कुछ दिनों बाद मृत्यु हो गई थी। कई सालों के बाद राजपाल ने दूसरी शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications
















