को-एक्टर मुकेश ने खोली मोनालिसा की पोल, बोले- इस लड़की की जांच होनी चाहिए सेट पर ये पूरे दिन...
प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा आए दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि मोनालिसा ने कुछ दिनों पहले अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ परिवार की रजामंदी के बगौर शादी कर ली। इस शादी की जैसे ही तस्वीरें सामने आईं इंटरनेट हिल गया। वो लड़की जो परिवार के बिना एक कदम आगे नहीं बढ़ाती थी उसने अचानक ही परिवार के खिलाफ जाकर केरल में जाकर वो भी एक मुस्लिम लड़के संग शादी रचा ली।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोनालिसा के परिवार की ऐसी स्थिति देख डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने घरवालों से मुलाकात की और इस शादी को लव जिहाद बताया। करियर बनाने वाले सनोज मिश्रा की ऐसी बातें सुन मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें उन्होंने रो-रोकर अपना दुखड़ा गया। मोनालिसा ने बताया कि सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरह से छुआ मैंने परिवारवालों को बताया, लेकिन किसी ने भी मेरी नहीं सुनी। मोनालिसा ने सनोज मिश्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
मोनालिसा की ऐसी बातें सुन अब मोनालिसा के को-एक्टर ने भड़ास निकाली है। मोनालिसा के को एक्टर मुकेश ने मोनालिसा के इस बयान को सरासर झूठा बताया है। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि सनोज मिश्रा एक दम निर्दोष हैं। मुकेश ने कहा कि क्या एक पीड़ित महिला सेट पर मस्ती और पार्टी कर पाएगी ? उन्होंने बताया कि मोनालिसा सेट पर फुल ऑन मस्ती के मूड में रहती थीं जमकर पार्टी करती थीं। उन्होंने मस्ती करते हुए एक रील भी शेयर की हुई है।
इतना ही नहीं मुकेश ने आगे कहा कि अगर हम नॉर्मल भी शादी करते हैं तब भी एक साल लग ही जाता है, तो मोनालिसा को फरमान से मिले हुए कुछ ही महीने हुए और उसमें भी उसपर इतना भरोसा जो पहले से ही बाबा का भेष रखकर खुद को हिंदू बता रहा था। उन्होंने फरमान को जिहादी बताते हुए कहा कि मोनलिसा बस सभी को बदनाम करने में लगी है। उनके पास तो कुछ नहीं था कैसे केरल जाकर शादी कर ली शादी के बाद पार्टी भी रखी उसमें तमाम नामी लोग शामिल हुए थे। कहीं ना कहीं से तो फंडिंग हो रही है इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











