Watch: सलमान खान की सिक्योरिटी में चूक, अचानक लोगों ने घेरा, धक्का मुक्की कर आनन फानन मे गाड़ी में बैठे भाईजान
Salman Khan Mobbed By Fans Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर काफी चौकन्ने रहते हैं। सलमान खान का फैन बेस एक अलग ही टाइप है जो कि भाईजान के दिल-ओ-जान से दीवाना दिखाई देते हैं। तमाम धमकियों और घर पर हुई गोलीबारी के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी और भी डबल कर दी गई थी हालांकि हाल ही में दबंग खान की फैंस की भीड़ में बुरी तरह फंसे दिखाई दिए और उनका इस दौरान का वीडियो सामने आया है।

सलमान खान को आया गु्स्सा
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान पहले तो काफी शांति से काम लेते हैं और खड़े रहते हैं। हालांकि जब सलमान खान के सब्र का बांध टूट जाता है तो वो गुस्से एक शख्स को धक्का देकर तेज कदमों से अपनी गाड़ी की और बढ़ते हैं और निकल पाने में कामयाब होते हैं।
कहां का है वीडियो?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान का ये वीडियो मुंबई के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में 'प्रेसिडेंट कप 2026' के इवेंट से सामने आया है जिसमें शामिल होने के लिए वो पहुंचे थे। इस ग्रैंड इवेंट में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। वीडियो के सामने आने के बाद धमकियों के बीच सलमान खान की सिक्योरिटी में हुई ऐसी चूक को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।
पैपराजी से लेकर डॉक्टर्स को सलमान खान की दो टूक
वीडियो में सलमान खान के चेहरे पर गुस्से के भाव साफतौर पर देखे जा सकते हैं। हाल ही में जब सलमान खान के पिता सलीमा खान अस्पताल में भर्ती थी तब भी उन्होंने सुरक्षा कारणों से हेल्थ बुलेटिन पर रोक लगवा दी थी और हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी को भी हटवा दिया था।
ईद पर फैंस से की मुलाकात
ईद के मौके पर सलमान खान ने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट से फैंस से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके पिता भी अस्पताल से लौटके के बाद पहली बार दिखे थे। साथ ही इस दौरान पूरा का पूरा खान परिवार ईद की बधाईयां और शुभकामनाएं देते दिखाई दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











