मुकेश अंबानी के साथ थीं राधिका मर्चेंट, दिखा कुछ ऐसा कि खड़े हो रहे हैं ढेरों सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

Radhika Merchant Viral Video: मुकेश अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट को भला कौन नहीं जानता है। उनकी शादी में पूरी दुनिया के लोग आए थे और आज तक की सबसे महंगी इंडियन वेडिंग थी। शादी के बाद से ही राधिका मर्चेंट किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं।

Radhika Merchant

वो किसी भी इवेंट पर हों तो ज्यादातर अपने ससुर जी यानि मुकेश अंबानी के साथ ही दिखाई देती हैं। अब एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें अनंत अंबानी की पत्नी को मुकेश अंबानी के साथ एक ही कार में जाते देखा जा सकता है।

Also Read
Fact Check: लाइव परफॉर्मेंस देते हुए स्टेज से बुरी तरह गिरे हनी और लॉरेन गॉटलिब? चिंता में पड़े फैंस
Fact Check: लाइव परफॉर्मेंस देते हुए स्टेज से बुरी तरह गिरे हनी और लॉरेन गॉटलिब? चिंता में पड़े फैंस

ये आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पहले मैच का वीडियो है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही कुछ सवाल फैंस पूछ रहे हैं जो कि शायद आपके मन भी उठ सकते हैं।

Radhika Merchant Mukesh Amabani Video: राधिका मर्चेंट के वीडियो पर क्यों उठे सवाल?

बीते दिन मुंबई इंडियंस ने केकेआर को आसानी से हरा दिया है और सीजन की पहली जीत दर्ज की है। मैच के बाद राधिका मर्चेंट को मुकेश अंबानी के साथ कार में जाते देखा गया लेकिन इस दौरान सभी की निगाहें सिर्फ राधिका मर्चेंट के हाथों पर थीं।

बता दें कि राधिका मर्चेंट ने इस दौरान दोनों हाथो में घड़ियां पहनी हुईं थीं और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसको लेकर चर्चा शुरु कर दी है। राधिका ने एक हाथ में ब्लैक कलर की घड़ी तो वहीं दूसरी में पिंक कलर की घड़ी पहनी हुई थी। बता दें कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार हो रही है और सभी जानना चाहते हैं कि अनंत अंबानी की दुल्हनियां ने आखिर ऐसा क्यों किया? दो घड़ियां पहनने के पीछे क्या कारण है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

राधिका मर्चेंट के इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इसने दो घड़ियां क्यों पहनी हैं।'' एक ने लिखा, ''वो सारा अली खान जैसी क्यों दिख रही है?'' एक ने लिखा, ''सुंदर राधिका मर्चेंट।'' एक ने लिखा, ''किसी को दो घड़ियां दिखीं।'' एक ने लिखा, ''आईपीएल के बाद राधिका और मुकेश सुख सागर में चीज़ पाव भाजी खाने गए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X