मृणाल ठाकुर किस जुर्म में हुईं गिरफ्तार? हथकड़ी डाल उतरीं पुलिस वैन से, सच्चाई कर देगी हैरान
Mrunal Thakur Viral Video: मृणाल ठाकुर ने क्या कर दिया? पुलिस ने हथकड़ी क्यों डाली हुई है? एक वीडियो सामने आया है जिसमें मृणाल ठाकुर को कैदियों वाली वैन से नीचे उतरते देखा जा सकता है। इस वीडियो में अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी नजर आ रहे हैं।

मृणाल ठाकुर के हाथ में हथकड़ी पड़ी है जिसको अनुराग कश्यप ने पकड़ा हुआ है। पहले तो आपको झटका लगेगा लेकिन धीरे धीरे आपको इस वीडियो की असलियत समझ में आ जाएगी। इस दौरान दोनों के साथ अभिनेता शैनील देव भी नजर आ रहे हैं जो कि काफी खुश हैं।
मृणाल ठाकुर हो गईं अरेस्ट?
इस वीडियो को देखकर अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि मृणाल ठाकुर गिरफ्तार कर ली गई हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल ये एक फिल्म का प्रमोशन हो रहा है जो कि 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम 'डकैत ए लव स्टोरी' है।
मृणाल ठाकुर के साथ साथ अनुराग कश्यप भी इस फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। जिस फिल्म में वो अभिनय करते हैं तो कमाल कर देते हैं। ब्लैक साड़ी पहनकर जिस तरह के लुक में मृणाल दिख रही हैं वो काफी शानदार है। धुरंधर 2 का क्रेज कम होते ही अब लोग 10 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं जब वो डकैत देखेंगे।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''लोगों का दिल चुराने के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है।'' एक ने लिखा, ''गिरफ्तारी के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''फ्लॉप मूवी देखने के लिए खुश है।'' एक ने लिखा, ''प्रमोशन के लिए कुछ भी कर सकती हैं।'' एक ने लिखा, ''क्या कॉंबिनेशन है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन मृणाल ठाकुर ने कमेंट्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications















