सत्य प्रेम की कथा एक आगामी बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राष्ट्रिय पुरस्कार निर्देशक, समीर विंध्वंस द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगें। ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद इस जोड़ी एक बार इस फिल्म में दोबारा देखा जायेगा। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाल हैं। कहानी फिल्म की कहानी शुरू होती है और एक मध्यमवर्गीय परिवार का सत्यप्रेम (कार्तिक आर्यन) को दिखाया जाता है जो लॉ की परीक्षा में फेल हुआ एक बेरोजगार लड़का है, जिसका घर उसकी मां और बहन चलाती हैं। सत्यप्रेम के पिता उसके सबसे अच्छे दोस्त हैं। समय गुजरता है और एक दिन नवरात्रि के मौके पर उसकी नजर कथा (कियारा अडवाणी) पर पड़ती है और उसे कथा से पहली नजर में प्यार हो जाता है। लेकिन सत्तू ये अच्छी तरह से जानता है के ये लड़की कथा उसकी पहुंच से बाहर है। लेकिन किस्मत ने इन दोनों के लिए कुछ और ही सोच रखा है। परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि अचानक दोनों की शादी हो जाती है। सत्तू के दिल में हैरानी और खुशी भरी होती है.. लेकिन कथा दिल में एक रहस्य का बोझ रखा रहता है। दोनों नजदीक रहकर भी दूर होते हैं। ऐसे में सत्यप्रेम कैसे कथा को अपना बना, उसके दिल से हर बोझ उतारता है.. यही इस फिल्म की कहानी का पूरा सार है। रिलीज फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का ट्रेलर 5 जून को रिलीज किया गया है। विवाद पहले इस फिल्म का नाम सत्यनारायण की कथा रखा गया था लेकिन बाद में विवादों के चलते इस फिल्म का नाम बदल कर सत्य प्रेम की कथा कर दिया गया। फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें फिल्मिंग फिल्म की शूटिंग 3 सितम्बर 2022 में मुंबई में शुरू की गयी है। फिल्म का टीजर 18 मई 2023 को रिलीज हुआ है।
सत्यप्रेम की कथा एक खूबसूरत लेकिन भावुक प्रेम कहानी है, जो दिल छूती है। वहीं, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री फिल्म को मजबूत बनाती है।
नव भारत टाइम्स
जो लोग यह कहते हैं कि नई उम्र के कपल प्यार का मतलब नहीं जानते, ये फिल्म उन्हें बताती है कि नई जेनरेशन के कपल एक-दूसरे की खातिर किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।