100 करोड़ी 'सत्यप्रेम की कथा' के बाद, कार्तिक आर्यन ने शुरु की अपनी अगली फिल्म- चंदू चैंपियन, शेयर की तस्वीर

Kartik Aaryan starts shooting for Chandu Champion: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं जिसने दुनिया भर में 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। इसी के साथ एक्टर ने अपनी अगली बड़ी फिल्म का ऐलान भी कर दिया है।
कार्तिक आर्यन लंदन के लिए भी रवाना हो चुके हैं, जहां वो कबीर खान निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित अगली फिल्म 'चंदू चैंपियन' का शुभारंभ करेंहे। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है।
कार्तिक आर्यन ने शुरु की चंदू चैंपियन की शूटिंग
इस बात की जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने फैन्स के साथ अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए शेयर की और सेट से एक पिक्चर पोस्ट करते हुए उसे कैप्शन दिया, "शुभारंभ 🙏 और मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक यात्रा शुरू होती है... कैप्टन @Kabirkhan 💪 के साथ .. #ChanduChampion"
जहां कार्तिक का बेहद सराहनीय किरदार सत्तू 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर दिल जीत रहा है, वहीं अब वह चंदू चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। बात करें उनके दूसरे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो उनके पास आगे पाइपलाइन में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक लव स्टोरी के साथ-साथ भूल भुलैया 3 भी हैं। वहीं, हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया भी कार्तिक के हाथों में है।
चंदू चैंपियन की बात करें तो इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये जून 2024 में ईद उल-अज़हा के मौके पर.. यानि की 14 जून को रिलीज होगी। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की कहानी हार न मानने की असाधारण असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications











