SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 5: शानदार वीकेंड के बाद, कार्तिक- कियारा की फिल्म का सोमवार को ऐसा रहा हाल

satyaprem-ki-katha-box-office-collection-day-5-spectacular-weekend-kartik-film-earns-decent-monday

SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म अभी भी दर्शकों का प्यार बटोर रही है।

29 जून यानि की गुरुवार को 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत करने के बाद, फिल्म ने शुक्रवार को 7 करोड़, शनिवार को 10.10 करोड़ और रविवार को 12.15 करोड़ की कमाई की.. और 38.50 करोड़ का बढ़िया वीकेंड दिया।

सोमवार को हुई अच्छी कमाई

बहरहाल, वीकेंड के बाद भी थियेटरों में अच्छी ऑक्यूपेंसी दिखी। कोई शक नहीं कि सत्यप्रेम की कथा को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। फिल्म ने सोमवार की पारिवारिक दर्शकों से मिली बड़ी बढ़त के साथ 4.21 करोड़ का कलेक्शन किया है।

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी ये फिल्म फैमिली ऑडियंस को आकर्षिक कर रही है। वहीं, खास बात है कि फिलहाल ये सोलो रिलीज एन्जॉय कर रही है। फिल्म के पास कमाने के लिए लगभग एक महीना का लंबा समय है.. क्योंकि जुलाई में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। देखा जाए तो अब सीधे करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ही इस फिल्म को टक्कर देगी, जो 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

सत्यप्रेम की कथा में सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को अपने कंटेंट और स्टारकास्ट की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X