..................... Kartik Aaryan- Kiara Advani's Satyaprem Ki Katha becomes 3rd most earned film of the year 2023, see box office collection - Hindi Filmibeat

Satyaprem Ki Katha Day 11 Box Office: कार्तिक- कियारा की रॉम-कॉम का जलवा जारी, 65 करोड़ पार हुई फिल्म

kartik-aaryan-kiara-satyaprem-ki-katha-becomes-3rd-most-earned-film-of-2023-box-office-collection

Satyaprem Ki Katha Day 11 Box Office: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। इस फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट अब भी देखने लायक है। फिल्म को जहां दर्शकों का खूब प्यार मिला, वहीं पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म के बिजनेस पर इसका पॉजिटिव असर लगातार दिख रहा है।

इस फिल्म ने अपने 11वें दिन, यानि की रविवार को 5.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार बढ़त हासिल की और साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

पहले दिन 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत करने वाली इस रॉम- कॉम फिल्म ने शुक्रवार को यानि दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया, फिर तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ के कलेक्शन किया। जबकि चौथे दिन रविवार को 12.15 करोड़ के साथ इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी जारी रही।

बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ का आंकड़ा पार

इतना ही नहीं, दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में 70% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वहीं अब इस फिल्म ने सपुर हिट क्लब में एंट्री करते हुए रविवार को यानी 11वें दिन 5.25 करोड़ की कमाई के साथ खुद को एक सफल फिल्म साबित कर दिया है। इसी के साथ अब 11 दिनों की फिल्म की कुल कमाई नेट 66.06 करोड़ हो गई है।

सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक- कियारा के अलावा.. सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को अपने कंटेंट और स्टारकास्ट की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X