X
सत्यप्रेम की कथा
Drama | Romance | 29 Jun 2023 |
Hindi

सत्यप्रेम की कथा कहानी

सत्य प्रेम की कथा एक आगामी बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राष्ट्रिय पुरस्कार निर्देशक, समीर विंध्वंस द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगें। ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद इस जोड़ी एक बार इस फिल्म में दोबारा देखा जायेगा। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाल हैं।  

कहानी 
फिल्म की कहानी शुरू होती है और एक मध्यमवर्गीय परिवार का सत्यप्रेम (कार्तिक आर्यन) को दिखाया जाता है जो लॉ की परीक्षा में फेल हुआ एक बेरोजगार लड़का है, जिसका घर उसकी मां और बहन चलाती हैं। सत्यप्रेम के पिता उसके सबसे अच्छे दोस्त हैं।
समय गुजरता है और एक दिन नवरात्रि के मौके पर उसकी नजर कथा (कियारा अडवाणी) पर पड़ती है और उसे कथा से पहली नजर में प्यार हो जाता है। लेकिन सत्तू ये अच्छी तरह से जानता है के ये लड़की कथा उसकी पहुंच से बाहर है। लेकिन किस्मत ने इन दोनों के लिए कुछ और ही सोच रखा है।
परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि अचानक दोनों की शादी हो जाती है। सत्तू के दिल में हैरानी और खुशी भरी होती है.. लेकिन कथा दिल में एक रहस्य का बोझ रखा रहता है। दोनों नजदीक रहकर भी दूर होते हैं। ऐसे में सत्यप्रेम कैसे कथा को अपना बना, उसके दिल से हर बोझ उतारता है.. यही इस फिल्म की कहानी का पूरा सार है।

रिलीज 
फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का ट्रेलर 5 जून को रिलीज किया गया है। 
 
विवाद  
पहले इस फिल्म का नाम सत्यनारायण की कथा रखा गया था लेकिन बाद में विवादों के चलते इस फिल्म का नाम बदल कर सत्य प्रेम की कथा कर दिया गया। 

 
फिल्मिंग 
फिल्म की शूटिंग 3 सितम्बर 2022 में मुंबई में शुरू की गयी है।

फिल्म का टीजर 18 मई 2023 को रिलीज हुआ है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+