X
होम टॉप-लिस्ट

गदर 2 से पाकिस्तान में भी फेमस हुए मनीष वाधवा, जानिए अभिनेता के बारें में रोचक तथ्य

Author Priya Tomar | Published: Monday, August 7, 2023, 12:30 PM [IST]

Manish Wadhwa: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्म के साथ अभिनेता सनी देओल को लेकर भी फैंस के बीच अलग क्रेज बना हुआ है। इसी बीच एक बार फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनीष वाधवा को लेकर हर हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक चर्चा जोरो पर हैं, हर तरफ मनीषा वाधवा की तारीफ कर रहा हैं। तो आज हम आपको मनीष वाधवा के बारें में देंगे महत्वपूर्ण जानकारी।


cover image

Table of content

गदर 2 में मनीष वाधवा बने विलेन-

गदर फिल्म के पहले पार्ट में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा अमरीश पुरी ने अपनी धमाकेदार एक्टिंग से सभी को खूब इंप्रेस किया था। अब फिल्म के सीक्वल मे विलेन का रोल एक्टर मनीष वाधवा ने निभा रहे हैं। फिल्म में वो पाकिस्तानी आर्मी जनरल के रोल में हैं। फिल्म में मनीष का किरदार हर तरफ छाया हुआ है, दर्शकों के बीच मनीष ने अलग ही प्रभाव छोड़ा है अपने किरदार से। पाकिस्तान के लोग जमकर तारीफ के रहे हैं अभिनेता की।

डबिंग आर्टिस्ट भी हैं मनीष वाधवा-

मनीष वाधवा चर्चित डबिंग आर्टिस्ट भी हैं और कई विज्ञापनों में उनकी आवाज सुनाई दी है। दूसरी भाषाओं की फिल्मों के लिए भी मनीष हिंदी डबिंग करते रहे हैं, जिनमें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्में भी शामिल हैं। एवेंजर्स फिल्मों में वो बकी बार्नेस की आवाज बने थे। उन्होंने मुंबई में थिएटर से शुरुआत की थी और कॉमेडी शो खट्टा मीठा के लिए जाने गए।

टीवी जगत में मनीष वाधवा का सफर-

फेमस अभिनेता मनीष वाधवा टीवी के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। छोटे पर्दे पर उनकी सबसे यादगार भूमिका चाणक्य की है, जो उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य सीरियल में निभाई थी। इससे अलावा उन्होंने हीरो- गायब मोड ऑन, कहत हनुमान जय श्री राम, क्राइम पेट्रोल, सिया के राम, आम्रपाली, देवों के देव महादेव जैसे कई पॉपुलर शोज किए हैं। दर्शकों को मनीष के किरदार बहुत पसंद आए थे।

फिल्मों में मनीष ने निभाए महत्वपूर्ण किरदार-

गदर 2 में विलेन के किरदार निभाने से हर तरफ फेमस होने वाले मनीष वाधवा ने इससे पहले भी कई सारी फिल्मों में अपने किरदार की अलग ही छाप छोड़ी हैं। मनीष ने सुपरहिट फिल्में पद्मावत, मणिकर्णिका, पठान में भी काम किया हुआ है। फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी साबित हुई ही साथ में मनीष का किरदार भी लोगों को याद रह गया।

 

पाकिस्तान को लेकर मनीष का खुलासा-

मनीष वाधवा ने हाल ही में खुद ये बात रिवील की कि जब से गदर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से ही उन्हें लोगों का खूब प्यार मिल रहा है लेकिन खासतौर से पाकिस्तान से उन्हें खूब मैसेज मिल रहे हैं। खास बात है कि मैसेज पर वो उन्हें ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं, मनीष वाधवा का नाम तब से ही खासा चर्चा में है जब से उन्हें गदर 2 के लिए अप्रोच किया गया। उनकी तुलना अमरीश पुरी से की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+