Bollywood Highlights: आदित्य-अनन्या साथ में पहुंचे स्पेन,कार्तिक-कियारा की फिल्म का जलवा कायम

Bollywood Live updates

Bollywood Highlights: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई बड़ी फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन कार्तिक-कियारा की फिल्म सत्यप्रेम की कथा की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी वाली फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 70. 2 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, वर्ल्डवाइड ये फिल्म 12 दिनों में ही 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे को लेकर इस वक्त कई सारी खबरें आ रही हैं, दोनों की डेटिंग की खबरें भी पिछले एक साल से लगातार लाइमलाइट का हिस्सा रही हैं। ऐसे में अब दोनों एक साथ छुट्टियां मनाने स्पेन पहुंचे हैं तो दोनों के रिश्ते को फैंस ने कंफर्म कर दिया है। अफेयर की खबरों को लेकर बैसे कपल ने अभी तक कुछ नहीं बोला है।

इसी तरह की चटफटी और मसालेदार खबरों को पढने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट से...

LIVE Feed
  • Jul 12, 2023 7:29 PM

    Bigg Boss में अब एंट्री लेगी सलमान खान की 'बहन', क्या बीच शो में आकर ले जाएगी ट्रॉफी

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अपने ड्रामा, विवादों और हाई-ऑक्टेन मनोरंजन से दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखता है। शो के रोमांच को बढ़ाते हुए, नवीनतम समाचार से पता चला है कि सोशल मीडिया सनसनी और एक्ट्रेस आशिका भाटिया एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    Bigg Boss में अब एंट्री लेगी सलमान खान की 'बहन', क्या बीच शो में आकर ले जाएगी ट्रॉफी
  • Jul 12, 2023 6:01 PM

    सना खान ने अपने बेटे का रखा खूबसूरत नाम

    एक्टिंग की राह छोड़कर सना खान ने अध्यात्म अपनाया और मौलाना अनस से शादी कर ली। एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने अपने बेटे का नाम तारीक जमील रखा है।

  • Jul 12, 2023 5:35 PM

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया गाना हुआ रिलीज

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया गान रिलीज हुआ है और इस गाने का नाम है 'झुमका'। इस गाने में आलिया और रणवीर का शानदार डांस देखने को मिल रहा है।

  • Jul 12, 2023 4:34 PM

    बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का जीना हराम करने आ रहा एक और शख्स, बढ़ेगी फुकरा इंसान की मुसीबत

    बिग बॉस के मेकर्स घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लाने वाले हैं। इस खबर पर अब खुद एल्विश यादव का बयान आया है और उन्होंने खुद कन्फर्म किया कि वो इस शो में एंट्री करने वाले हैं और सभी घरवालों का जीना हराम करने वाले हैं। लेकिन इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि एल्विश यादव हैं कौन?

    बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का जीना हराम करने आ रहा एक और शख्स, बढ़ेगी फुकरा इंसान की मुसीबत
  • Jul 12, 2023 4:02 PM

    भगवान पर अक्षय कुमार का पुराना बयान चर्चा में है

    "आप भगवान पर इतना तेल और दूध क्यों बर्बाद कर रहे हैं? यह कहां लिखा है कि भगवान कहते हैं, 'मुझे दूध देना और हनुमान कह रहे हैं मेरे को तेल डाल।' मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतना बर्बाद क्यों कर रहे हैं। साथ ही हम कहते हैं कि किसान कम भोजन और पैसे के कारण मर रहे हैं, इसलिए इसके बदले उन्हें दे दो ''मैं मंदिरों में जाता हूं और वहां बहुत बर्बादी होती है।''

  • Jul 12, 2023 3:22 PM

    आदित्य रॉय कपूर- अनन्या पांडे के प्राइवेट लम्हे

    बहरहाल, अब पुर्तगाल के लिस्बन शहर से दोनों ही ऐसी तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो इनके अफेयर की खबरों की पुष्टि करता है। इन तस्वीरों में अनन्या और आदित्य लिस्बन की सड़कों पर साथ घूमते दिख रहे हैं, वहीं एक फोटो में आदित्य ने अनन्या की कमर पर हाथ रखा है और दोनों पोज दे रहे हैं।

  • Jul 12, 2023 2:29 PM

    ब्रालेस ड्रेस पहनकर असहज हुईं जन्नत जुबैर?

    जन्नत जुबैर अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और अक्सर उनके लुक्स को लेकर खबरें आती रहती हैँ। कई बार वो इतनी बोल्ड हो जाती हैं कि लोगों के द्वारा उनको काफी ट्रोल किया जाता है। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और एक वीडियो सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जन्नत जुबैर ब्रालेस लुक में दिख रहीं हैं।

  • Jul 12, 2023 1:31 PM

    राशा थडानी बड़े पर्दे पर कब मारेंगी एंट्री?

    राशा से पैपराजी लगातार बात कर रहे थे लेकिन जब अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगी तो एक ने पूछ लिया, 'राशा जी आपको हम बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।' इस पर राशा मुस्कुराईं और कहा, ''इसके लिए टाइम है।'' इससे इतना तो तय है कि राशा फिल्मों में एंट्री मारेंगी लेकिन ऐसा कब होगा वो तो वक्त ही बताएगा। हालांकि लोग उनके इस वीडियो के बाद कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

    राशा थडानी बड़े पर्दे पर कब मारेंगी एंट्री?
  • Jul 12, 2023 1:11 PM

    बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, जल्द शुरु करेंगे साउथ डायरेक्टर के साथ शूटिंग

    Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी के साथ खबर है कि वरुण धवन जल्द ही साउथ के सफल डायरेक्टर एटली संग हाथ मिलाया है। वरुण और एटली के सहयोग वाली इस फिल्म को फिलहाल #VD18 नाम दिया गया है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु होगी।

    बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, जल्द शुरु करेंगे साउथ डायरेक्टर के साथ शूटिंग
  • Jul 12, 2023 12:38 PM

    वरुण तेज की 'गांडीवधारी अर्जुन' का प्री-टीजर हुआ जारी, दिखा जबरदस्त एक्शन

    अभिनेता वरुण तेज अपनी आगामी फिल्म 'गांडीवधारी अर्जुन' को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने बुधवार को इस फिल्म का प्री टीजर जारी किया है। साथ ही बताया है कि टीजर भी जल्द रिलीज होगा। बता दें कि प्रवीण सत्तारू द्वारा निर्देशित 'गांडीवधारी अर्जुन' एक अल्ट्रा-स्टाइलिश जासूसी एक्शन फिल्म है।

  • Jul 12, 2023 12:31 PM

    जानिए क्यों प्रीति जिंटा को माफ नहीं कर पाई सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शादी टूटने का एक्ट्रेस पर लगाया इल्जाम

    Suchitra Krishnamurthy on Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों अपने एक इंटरव्यू के चलते लगातार खबरों में बनी हुई हैं, इसमें उन्होंने फिल्ममेकर शेखर कपूर संग अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार प्रीति जिंटा को ठहराया है। सुचित्रा का यह बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इसको लेकर अब कई तरह की बात हो रही हैं।

    जानिए क्यों प्रीति जिंटा को माफ नहीं कर पाई सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शादी टूटने का एक्ट्रेस पर लगाया इल्जाम
  • Jul 12, 2023 11:43 AM

    कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में मिली जगह

    Zwigato: कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो बीते 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर तो बैसे कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इसकी कहानी की सराहना जरूर हुई थी। और अब फिल्म को लेकर खबर आई है कि, ऑडियंस और क्रिटिक्स से तारीफें पाने के बाद अब ज्विगाटो को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के खास कलेक्शन की लाइब्रेरी में जगह मिल गई है।

    कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में मिली जगह
  • Jul 12, 2023 11:18 AM

    सना खान ने फैंस को दिखाई अपने बच्चे सैयद तारिक जमील की झलक

    Sana Khan baby: टीवी की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी सना खान अभी हाल ही में 5 जुलाई को मां बनी हैं, उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। अब सना खान ने सोशल मीडिया के जारिए से अपने फैंस के साथ अपने बच्चे की पहली झलक साझा की है। फैंस इस तस्वीर को देखकर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

    सना खान ने फैंस को दिखाई अपने बच्चे सैयद तारिक जमील की झलक
  • Jul 12, 2023 10:20 AM

    Evelyn Sharma Birthday: अपनी अदाओं से सबको घायल करने वाली अभिनेत्री आज बड़े पर्दे से हैं दूर

    12 जुलाई 1986 के दिन जर्मनी के फ्रेंकफोर्ट में जन्मी एवलिन शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दरअसल, एवलिन के पिता भारतीय हैं, जबकि मां जर्मन हैं। बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली हिंदी सिनेमा के साथ-साथ दूसरी भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन आज के वक्त में बड़े पर्दे से काफी दूर हैं और अपनी शादी शुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं।

    Evelyn Sharma Birthday: अपनी अदाओं से सबको घायल करने वाली अभिनेत्री आज बड़े पर्दे से हैं दूर
  • Jul 12, 2023 9:52 AM

    Pran Death Anniversary: खलनायक बनकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले प्राण सिनेमा जगत के थे सुपरस्टार

    अपनी खलनायकी और रौबदार किरदार के लिए दर्शकों के बीच पॉपुलर एक्टर प्राण की आज यानी 12 जुलाई को पुण्यतिथि है। प्राण अपने हर किरदार में जान डाल देते थे। यही कारण था कि फिल्मों में उनके किरदार और एक्टिंग की जमकर प्रशंसा होती थी। 1940 से लेकर 1990 तक के समय में हिंदी सिनेमा में कई सितारे आए और गए, लेकिन प्राण फिल्ममेकर्स की पहली पंसद बने रहे। प्राण की एक्टिंग का ही जलवा था कि वह फिल्मों में अपने रोल के लिए लीड एक्टर के बराबर फीस लेते थे।

    Pran Death Anniversary: खलनायक बनकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले प्राण सिनेमा जगत के थे सुपरस्टार
  • Jul 12, 2023 9:14 AM

    यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने वाले अभियान 'ऑपरेशन AMG' पर बनेगी बड़े वजट की फिल्म

    ऑपरेशन AMG: एबिना एंटरटेनमेंट ने कुछ समय पहले अपनी नई फिल्म 'ऑपरेशन AMG' का ऐलान किया था। यह फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' से प्रेरित है, जो 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान पड़ोसी देशों में फंसे अपने नागरिकों को बचाने के लिए भारत द्वारा चलाया गया एक निकासी मिशन था। ध्रुव लाठर द्वारा निर्देशित 'ऑपरेशन AMG' का पहला आधिकारिक पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसमें प्लेन, युद्ध की तस्वीरें और तबाह हुई इमारतें नजर आ रही हैं। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

  • Jul 12, 2023 9:08 AM

    मशहूर डायरेक्टर की बेटी अपने बॉयफ्रेंड संग मुंबई में जल्द करेंगी सगाई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    Anurag Kashyap daughter Aaliaya Kashyap:हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप भले ही बड़े पर्दे से दूर रहती हों परंतु वह हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी फैन फ्लॉइंग हैं। हाल ही में आलिया कश्यप ने फैंस को अपने सोशल मीडिया के जारिए से ये जानकारी दी है कि वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से मुंबई में सगाई करेंगी।

    मशहूर डायरेक्टर की बेटी अपने बॉयफ्रेंड संग मुंबई में जल्द करेंगी सगाई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
  • Jul 12, 2023 8:41 AM

    बेटी के जन्म के बाद पहली बार फैमली फंक्शन में दिखी अंबानी परिवार की बड़ी बहु, सामने आई खुबसूरत तस्वीरें

    Shloka Mehta photos: देश के सबसे अमीर और चर्चित अंबानी परिवार की बड़ी बहु और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार किसी फैमली फंक्शन में नजर आई हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में श्लोका मेहता बेहद प्यारी दिख रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X