बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का जीना हराम करने आ रहा एक और शख्स, बढ़ेगी फुकरा इंसान की मुसीबत

Bigg Boss OTT 2 Update: 'बिग बॉस ओटीटी 2' दर्शकों के बीच पर्याप्त चर्चा पैदा करने और अपने दिलचस्प कंटेंट के कारण काफी ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो हाल ही में निर्माताओं द्वारा दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इस रिएलिटी शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
रियलिटी शो से अब तक पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी, आलिया सिद्दीकी, आकांक्षा पुरी और साइरस ब्रोचा समेत पांच कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। लेकिन इस बीच शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अब इस शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है।
बिग बॉस के मेकर्स घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लाने वाले हैं। इस खबर पर अब खुद एल्विश यादव का बयान आया है और उन्होंने खुद कन्फर्म किया कि वो इस शो में एंट्री करने वाले हैं और सभी घरवालों का जीना हराम करने वाले हैं। लेकिन इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि एल्विश यादव हैं कौन?
एल्विश यादव एक फेमस YouTube कंटेंट क्रिएटर हैं जो शॉर्ट फिल्म बनाते हैं। एल्विश के पास दो चैनल हैं, एक 'एल्विश यादव व्लॉग्स' और 'एलविश यादव' के नाम से। उनके दोनों चैनलों पर 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वह वीडियो बनाने के लिए पहले चैनल का उपयोग करते हैं, जबकि दूसरे पर, वह अपने फैंस के साथ अपने रोजमर्रा के अपडेट शेयर करते हैं।
25 वर्षीय एल्विश अपना नॉन प्रोफिट ऑर्गनाइजेशन 'एलविश यादव फाउंडेशन' भी चलाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से ज्यादा फैंस हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, वह 'सिस्टम क्लोदिंग' के मालिक भी हैं। वह गुरुग्राम के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से हासिल की। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने 2016 में यूट्यूबिंग शुरू की और दर्शकों से अद्भुत प्रतिक्रिया मिलने लगी। वह अपने वीडियो में हरियाणवी लहजे के लिए लोकप्रिय हुए। फरवरी 2018 तक उनके 10 लाख से ज्यादा यूट्यूब पर सब्सक्राइबर हो गए और 2019 तक उनके चैनल पर 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए।
कुछ महीने पहले, एल्विश तब चर्चा में थे जब मार्च 2023 में गुरुग्राम में जी20 प्रोग्राम एरिया से दो लोगों द्वारा फूलों के बर्तन चुराने का एक चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि वायरल वीडियो में दिख रही कार और एल्विश ने राजस्थान रैली में जो रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल किया था, उसका भी वही रजिस्ट्रेशन नंबर था। हालांकि, लेकिन एल्विश ने ट्विटर पर स्पष्ट किया कि कार उनकी नहीं है और सभी से उनके बारे में गलत जानकारी न फैलाने की अपील की।


Click it and Unblock the Notifications











