Satyaprem ki Katha Box Office: कार्तिक- कियारा की फिल्म ने मारा शतक, 100 करोड़ क्लब में 2023 की 7वीं फिल्म

satyaprem-ki-katha-crosses-100-crore-box-office-8th-bollywood-film-to-enter-100-crore-club-in-2023

Satyaprem ki Katha in 100 crore club: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। दर्शकों के प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म ने सोमवार को 2 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 68.06 करोड़ हो गई।

बता दें, इस रोमांटिक ड्रामा ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, ये वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली, साल 2023 की सातवीं फिल्म बन चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100.06 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

ओवरसीज में सत्यप्रेम की कथा का कलेक्शन

सत्यप्रेम की कथा ने ओवरसीज में अच्छी कमाई की है। फिल्म ने यूएसए/कैनाडा में $1.33 मिलियन का कलेक्शन किया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया में A$301.5K, न्यूज़ीलैंड में NZ$93.5K, यूके में £200.7K, जर्मनी में €7.58K, मलेशिया में RM38.1K और बाकी देशों में $750K (अनुमानित) का बिजनेस किया है।

100 करोड़ क्लब में शामिल 2023 की फिल्में

इस साल अब तक 8 बॉलीवुड फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। पठान (1050.30 करोड़), आदिपुरुष (450 करोड़), दे केरल स्टोरी (303.97 करोड़), तू झूठी मैं मक्कार (220.10 करोड़), किसी का भाई किसी की जान (182.44 करोड़), जरा हटके जरा बचके (114.83 करोड़), भोला (111 करोड़)..

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर

इस फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट अब भी देखने लायक है। फिल्म को जहां दर्शकों का खूब प्यार मिला, वहीं पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म के बिजनेस पर इसका पॉजिटिव असर लगातार दिख रहा है। सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक- कियारा के अलावा.. सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को अपने कंटेंट और स्टारकास्ट की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X