200 करोड़ के भारी नुकसान के साथ 'आदिपुरुष' का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म, कार्तिक की फिल्म के सामने औंधे मुंह गिरी

Adipurush game over at the box office: प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' ने अब बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ दिया है। 16 जून को रिलीज हुई, ओम राउत निर्देशित ये मेगा बजट फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है।
बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज और आस पास कोई कंपिटिशन ना होने के बावजूद दर्शकों ने फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया है। अब हाल ही ये है कि कार्तिक आर्यन- कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज 'सत्यप्रेम की कथा' के सामने आदिपुरुष औंधे मुंह गिर चुकी है। फिल्म की कमाई अब लाखों में आ चुकी है। वहीं, ज्यादातर शोज भी कैंसिल हो चुके हैं।
200 करोड़ से ऊपर का नुकसान
आदिपुरुष के खराब प्रदर्शन से जरा हटके जरा बचके, स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्मों को फायदा हुआ है क्योंकि पूरे देश में उनके शो बढ़ा दिए गए हैं। बता दें, लगभग 600 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई है। फिल्म को 200 करोड़ से ऊपर का नुकसान उठाना पड़ा है।
आदिपुरुष का लाइफटाइम कलेक्शन
आदिपुरुष ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 285.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें से 100 करोड़ की कमाई तेलुगु राज्यों से हुई है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म का कलेक्शन 54 करोड़ तक का रहा है। यानि की फिल्म की वर्ल्डवाइड कुल लाइफटाइम कमाई 390.80 करोड़ का रहा है।
रामायण पर आधारित इस फिल्म को, अपनी रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर अत्यधिक निगेटिविटी का सामना करना पड़ा था। भारी विवादों के बीच, भले ही निर्माताओं ने फिल्म के संवाद भी बदल दिए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की वापसी नहीं हो पाई।


Click it and Unblock the Notifications











