राधे बॉलीवुड की एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो प्रभु देवा द्वारा निर्देशित की गयी है। फिल्म में सलमान खान, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हूडा, मुख्य भूमिका में नजर आये हैं। इस फिल्म के निर्माता सोहैल खान, अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान है। यह फिल्म 2009 में रिलीज़ हुई फिल्म 'वांटेड' की सीक्वल है। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें फिल्म की घोषणा 18 अक्टूबर 2019 को की गयी थी। फिल्म की शूटिंग 1 नवंबर 2019 को लोनावला में शुरू हुई थी जिसके बाद ये फिल्म 22 मई 2020 को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन देश भर में महामारी के कारन इस फिल्म की रिलीज़ डेट को टाल दिया गया था। और अब ये फिल्म 13 मई 2021 में ईद के अवसर पर रिलीज़ हुई है। फिल्म सिनेमाघरों और OTT प्लेटफार्म 'ZeePlex' पर 'पे पर व्यू' के साथ रिलीज़ हुई है। कहानी दिल्ली से मुंबई आए खतरनाक ड्रग माफिया राणा और उसके दो आदमी पूरे शहर को नशे की आर में तबाह करना चाहते हैं। वो सनकी और बेहद हिंसक हैं। जिसका कोई रूल नहीं है। वह मुंबई के हर क्लब, बार, होटल, कॉलेज को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे में उनसे निपटने आता है एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राधे। जिसने बीते 10 साल में 97 एनकाउंटर किये हैं और जिसका 23 दफा ट्रांसफर हो चुका है। माफियाओं से निपटने के बीच एक दिन राह चलते राधे की मुलाकात होती है दीया (दिशा पटानी) से, जो उसी के सीनियर अफसर (जैकी श्रॉफ) की बहन है। एक तरफ दीया और राधे का रोमांस चलता है, दूसरी तरफ राधे खतरनाक माफियाओं से एक- एक कर भिड़ता है। इस फिल्म में आपको ज़बरदस्त एक्शन, भारी डायलॉग, कॉमेडी, रोमांस और गाने सभी मिलते है, जो आपको काफी एंटरटेन भी करेंगे।