X
होम » सेलेब्स » अतुल अग्निहोत्री
अतुल अग्निहोत्री

अतुल अग्निहोत्री

Producer/Actor/Director
जीवनी:  अतुल अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता-निर्देशक हैं। अतुल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता की, हालांकि बाद में उन्होंने दो फ़िल्में निर्देशित कीं, और वह एक सफल निर्माता-निर्देशक बन गये। अतुल अपनी डेब्यू फिल्म सर (1993) के लिए जाने जाते हैं, इसके अलावा वह फिल्म ''आतिश" फील द फायर और क्रांतिवीर में भी नजर आ चुके हैं।  निजी जीवन  अतुल अग्निहोत्री का 8 जुलाई 1970 को दिल्ली में रोहित अग्निहोत्री के घर में हुआ था। अतुल के पिता भी एक अभिनेता थे, हालांकि बाद में उन्होंने अपनी किस्मत बिजनेस में अजमाई। जब अतुल युवावस्था में पहुंचे, तभी उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद उन्होंने अपने घर की जिम्मदारी सम्भाली। अतुल फिल्म एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के चचेरे भाई है, अतुल ने रति के यहां दो साल रहकर हिंदी सिनेमा में अपना करियर बनाने का प्रयास किया।  शादी  अतुल अग्निहोत्री की शादी सलीम खान की बेटी अलवीरा खान से हुई है। अलवीरा सलमान खान-सोहैल खान और अरबाज की खान बहन हैं। अतुल एक बेटे और बेटी के पिता हैं।  एक्टिंग अतुल ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म पंसद अपनी अपनी से की थी। इस फिल्म में उनकी कजिन बहन रति अग्निहोत्री बतौर नायिका थी। करीबन ठीक दस साल बाद अतुल ने महेश भट्ट की फिल्म सर (1993) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। यह फिल्म हिट रही, इसके बाद अतुल ने कई फिल्मों में काम किया जिनमे क्रांतिवीर और नाराज, आतिश,चाची 420 ,यशवंत जैसी फ़िल्में शामिल हैं।  फिल्म निर्देशक  एक्टिंग के बाद अतुल ने वर्ष 2004 में दिल ने जिसे अपना कहा से हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक डेब्यू किया, फिल्म में उनके साले सलमान खान और भूमिका चावला और प्रीति जिन्‍टा मुख्य भूमिका में थे।  हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अतुल ने करीबन 3 साल का ब्रेक लेकर वर्ष 2007 में फिल्म हेल्लो निर्देशित की, वह इस फिल्म में निर्माता-निर्देशक दोनों थे। फिल्म में सोहेल खान, ईशा कोप्पिकर और शर्मन जोशी मुख्य भूमिका में थे, पहली फिल्म की तरह अतुल की निर्देशित यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।  निर्माता  अतुल ने फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम अपनी दूसरी निर्देशित फिल्म हेल्लो से रखा, जोकि बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखा नहीं सकी, इसके बाद अतुल ने सलमान खान और करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म बॉडीगार्ड का निर्माण किया, जो बॉक्सऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई। वर्ष 2014 में अतुल ने फिल्म ओ तेरी निर्मित की, जोकि बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। वर्ष 2019 में अतुल एक बार फिर से सलमान खान की फिल्म भारत को प्रोड्यूस किया है।
और पढ़ें

अतुल अग्निहोत्री फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
प्रभु देवा 13 May 2021
as Producer
अली अब्बास ज़फर 05 Jun 2019
as Producer
उमेश बिष्ट 28 Mar 2014
सिद्दकी 31 Aug 2011

अतुल अग्निहोत्री:

अतुल अग्निहोत्री

नाम अतुल अग्निहोत्री
जन्म की तारीख 08 Jul 1970
उम्र 56
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

अतुल अग्निहोत्री कुल कमाई

कुल कमाई

अतुल अग्निहोत्री तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+