X
{* added on 10-dec-2024 *}
भारत

भारत

Action | 05 Jun 2019 | U/A |
Hindi

2.7 /5 Users

2.5 /5 Filmibeat

भारत कहानी

भारत 2019 की बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया  है। फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने मिलकर किया है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में दिशा पटानी, कैटरीना कैफ, तब्‍बू, सोनाली कुलकर्णी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्राफ, नूरा फतेही और आसिफ सेख हैं। फिल्म की शूटिंग अबू धाभी, स्पेन, पंजाब, और दिल्ली में सम्पन्न हुई है। फिल्म 5 जून 2019 को ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। मुख्‍य कहानी  70 वर्षीय भारत अपनी दुकान को बिकने से बचाने से गुडों से लड़ते हैं क्योंकि उस दुकान से उनकी भावनाएं जुड़ी हैं और कुछ कहानी भी। यह कहानी बताने के लिए फिल्म हमें लगभग 60 साल पीछे ले जाती है। भारत- पाकिस्तान विभाजन का समय है और सभी हिंदू परिवारों की भांति भारत (सलमान) का परिवार भी अपने वतन आने वाली आखिरी ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद करते हैं। इस भाग दौड़ में भारत की छोटी बहन और उसके पिता (जैकी श्राफ) पाकिस्तान में ही छूट जाते हैं। जुदा होते होते पिता भारत से वादा लेते हैं कि जब तक वह वापस ना आ जाएं, वह हमेशा अपने परिवार को ख्याल रखेगा, उन्हें एक रखेगा। पिता का वादा भारत के दिलों दिमाग पर छप जाता है। मां (सोनाली कुलकर्णी), दो बहनें और छोटे भाई की जिम्मेदारी लिए भारत अपनी बुआ के घर पहुंचता है और फिर उन्हीं के साथ रहता है। बुआ का जनरल स्टोर भारत को अपनी जान से भी प्यारा है क्योंकि पिता का वादा है कि वह वहीं आकर मिलेंगे। इस दौरान उसकी दोस्ती होती है विलायती (सुनील ग्रोवर) से। दोनों की दोस्ती फिल्म को काफी हद तक प्रभावी बनाती है। ''भारत'' में 1947 से लेकर 2000 तक का समय दिखाया गया है। इस दौरान भारत और विलायती अलग अलग तरह नौकरियां करते हैं। कई बार जान की बाजी भी लगाते हैं। 1960 के दशक में दोनों ग्रेट रशियन सर्कस का हिस्सा बनते हैं। तो 1970 में मजदूर बनकर खाड़ी देशों में जाते हैं। वहां से लौटकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए तीसरी नौकरी भारत को ले जाती है मर्चेंट नेवी में। इस बीच भारत की मुलाकात होती है कुमुद (कैटरीना कैफ) से, जो कि खुले विचार वाली मजबूत किरदार के रुप में सामने आती हैं। सलमान- कैटरीना की कैमिस्ट्री फिल्म में देखते बनती है।  अंत तक आते आते फिल्म की कहानी इमोशनल हो जाती है। तमाम जिम्मेदारियों को निभाने के बाद क्या भारत को अपने खोए पिता और छोटी बहन मिल पाएंगे? यह देखने के लिए आपको य‍ह फिल्‍म देखनी होगी। 
Read More

भारत कास्ट एंड क्रू

भारत क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर मार्सिन लास्काविक
संपादक रामेश्‍वर एस भगत
संगीत / म्यूजिक विशाल ददलानी, शेखर रविजानी
निर्माता / प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

भारत समीक्षक की समीक्षा

hindi.filmibeat.com
भारत मूवी रिव्यूः एवरेज कहानी को बचाती है सलमान- कैटरीना की बेहतरीन कैमिस्ट्री फिल्म मे सब कुछ डांस, रोमांस, ऐक्शन और सब जबरदस्त...लेकिन थोड़ा ऊबाउ कहानी...

भारत गाने

भारत फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.7 /5 Your Rating

भारत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+