Half Yearly रिपोर्ट: 2019 में बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का रहा धमाका, रिकॉर्डतोड़ हिट
साल 2019 के छह महीने गुजर चुके हैं और बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो यह साल काफी शानदार रहा है। एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। विकी कौशल की उरी से लेकर हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम, शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं। वहीं, कुछ बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं।
छह महीनों में हिंदी में लगभग 32 फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनमें से 10 फिल्म हिट और सुपरहिट रही हैं, जबकि इंडियाज मोस्ट वांटेड, कलंक, सोनचिड़िया और वाई चीट इंडिया जैसी सुपरफ्लॉप फिल्में भी रिलीज हुई। टोटल धमाल जैसी बिना कंटेंट वाली फिल्म भी 150 करोड़ तक कमा गई, लिहाजा यह नहीं कह सकते कि विषय प्रधान फिल्मों का ही बोलबाला रहा।

आइए पिछले छह महीनों की यादें ताज़ा करते हुए, एक बार फिर उन फिल्मों पर नज़र डालते है, जो साल के पहले भाग में अपना जादू चलाने में कामयाब रही है और वही कुछ फिल्में उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन करने में असफ़ल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











