सलमान ने दिया अक्षय कुमार को 2019 का सबसे तगड़ा झटका, भारत Vs मिशन मंगल, डिटेल रिपोर्ट !
अक्षय कुमार की साल 2019 में बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज हुईं। केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की। वहीं सलमान खान की भारत ने भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई की।
फिलहाल इस समय कमाई के लिहाज से अक्षय कुमार की कॅामेडी से लबरेज फिल्म हाउसफुल 4 रफ्तार से 200 करोड़ की कमाई करने जा रही है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिससे साफ हो रहा है कि सलमान खान की भारत ने अक्षय कुमार की मिशन मंगल को टीवी टीआरपी में तगड़ा झटका दिया है।

BARC टीआरपी रेटिंग के नए आंकड़ों के अनुसार सलमान खान की भारत को टीवी पर सबसे अधिक बार देखा गया है। सलमान की भारत को टीवी पर 20 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया गया। मिशन मंगल को 25 अक्टूबर को दिखाया गया। बार्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत को 8.9 मिलियन लोगों ने टीवी पर देखा है।
इसके साथ अक्षय कुमार की मिशन मंगल को 5.6 मिलियन की रेटिंग मिली है। जो कि फिर से एक बार टीवी पर सलमान खान को नंबर 1 सुपरस्टार साबित करती है। इसके साथ आपको बता दें कि टीआरपी रेटिंग पर बतौर होस्ट सलमान खान बिग बॅास 13 को भी टॅाप 5 पर लेकर आए हैं।
बहरहाल, ये हैं वो फिल्में जिन्होंने ने टीवी पर रिकॅार्ड तोड़ टीआरपी हासिल की है..


Click it and Unblock the Notifications











