टॉक्सिक में बोल्ड सीन्स देख भड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा लेंगे कियारा आडवाणी से तलाक? दायर कर दी याचिका!
Sidharth- Kiara Divorce?: कियारा आडवाणी इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। हालांकि जब इस फिल्म से तबाही गाना रिलीज हुआ तो वो कियारा आडवाणी के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ।

इस गाने में कियारा ने इतने बोल्ड सीन्स यश के साथ दिए कि बवाल मच गया। लोग कियारा को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इसके अलावा उनके शादीशुदा होने को लेकर भी लोग हद में रहकर काम करने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन अब जो दावे किए जा रहे हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं।
कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की मर्जी के खिलाफ कियारा आडवाणी ने इस फिल्म में बोल्ड सीन्स दिए हैं और इससे वो काफी नाराज है। rustednews नाम के इस इंस्टाग्राम पेज पर दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी को तलाक देने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी भी दे दी है।
क्या है इस दावे की सच्चाई?
हां, सच है कि कियारा आडवाणी के इन बोल्ड सीन्स को लेकर बवाल मचा हुआ है लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा उनको तलाक देने वाले हैं ये बिल्कुल फर्जी दावा है। जी हां, तलाक की अर्जी को लेकर किसी ने झूठ फैलाया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा उन सितारों में से एक हैं जो कि काफी प्रोफेशनल हैं और एक दूसरे के काम का सम्मान करते हैं। इस तरह के किसी आधिकारिक दावे की पुष्टि नहीं हुई है कि सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा से इस फिल्म को लेकर नाराज है। हालांकि ये जरूर खबरें आईं थीं कि कियारा इस फिल्म में बोल्ड सीन्स को हटवाने वाली हैं लेकिन ये खबर भी बाद में गलत साबित हुई थी। कियारा टॉक्सिक फिल्म में कमाल की लग रही हैं।
कब हुई थी शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने लंबे समय तक डेट करने के बाद एक दूसरे से शादी की थी। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को शादी की थी। दुल्हा-दुल्हन बनकर दोनों काफी अच्छे लग रहे थे। फिलहाल वो अपना काम कर रहे हैं और फैंस को काफी पसंद भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
