'1993 मुंबई धमाके रोक सकते थे संजय दत्त..' उज्जवल निकम फिर खोले बंद पन्ने, कह डाली ये बात?

Sanjay Dutt 1993 Blast: संजय दत्त का जीवन कितना उलझा हुआ रहा है ये बात किसी से छिपी नहीं है। स्टारडम के साथ साथ पुलिस केस और जेल काटने के अलावा कई मामलों में उनका नाम शामिल रहा है।

Sanjay Dutt

मुंबई में 1993 में उनका नाम बम धमाकों में आया था और इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई थी। लेकिन अब राज्यसभा सांसद और एडवोकेट उज्जवल निकम का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने खुलकर संजय दत्त पर आरोप लगाए हैं।

Also Read
जापान में रिलीज होते ही फ्लॉप हुई Dhurandhar? पहले दिन 1000 लोग भी नहीं आए थिएटर
जापान में रिलीज होते ही फ्लॉप हुई Dhurandhar? पहले दिन 1000 लोग भी नहीं आए थिएटर

उनका कहना है कि संजय दत्त अगर चाहते तो 1993 में हुए बम धमाकों को रोक सकते थे। इस दौरान उज्जवल निकम 'द लल्लनटॉप' से बात कर रहे थे।

उज्जवल निकम का दावा..

उज्जवल निकम ने अभिनेता को लेकर कई तरह के राज खोले हैं। उनका कहना है कि, जब संजय दत्त कविक्शन के समय मेरे पास आए थे तो वो बुरी तरह से कांप रहे थे। मुझसे बोले कि, सर मैने कुछ नहीं किया है। इस दौरान मैने उनसे कहा कि, संजू मीडिया देख रही है। अबु सलेम एक ट्रक भरकर हथियार लाया था और संजय दत्त का दोश सिर्फ इतना था उनको हथियारों का शौक था और बॉलीवुड पर पूरी तरह से उस वक्त दुबई का कंट्रोल था। उज्जवल निकम का ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि, संजय दत्त चाहते तो वो ब्लास्ट रुक सकते थे क्योंकि वो पुलिस को हथियारों की जानकारी दे सकते थे। संजय दत्त अब जेल काट चुके हैं और उनके ऊपर अब किसी तरह का कोई केस नहीं है। संजू अक्सर जेल को लेकर बात करते हैं जो कि काफी डरावना अनुभव रहा है।

संजय दत्त पर बनी फिल्म

संजय दत्त के जीवन पर एक फिल्म बनी थी जिसका नाम संजू था। रणबीर कपूर ने संजय दत्त का धमाकेदार किरदार निभाया था। इस फिल्म संजय दत्त के जीवन के तमाम किस्सों पर नजर डाली गई है। कई सीन भी दिखाए गए हैं जो कि उनके केस से जुड़े थे। फिलहाल संजय दत्त काम कर रहे हैं और परिवार के साथ काफी खुश हैं।

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X