जापान में रिलीज होते ही फ्लॉप हुई Dhurandhar? पहले दिन 1000 लोग भी नहीं आए थिएटर
Dhurandhar Japan Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और धुरंधर 2 ने रिलीज होकर पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया था। अब इस फिल्म को लेकर चर्चा इसलिए हो रही है कि ये फिल्म अब जापान में रिलीज हुई है।

हालांकि जो खबरें जापान से आ रही हैं वो मेकर्स को काफी परेशान करने वाली हैं। जी हां इस फिल्म ने जापान के बॉक्स ऑफ़िस पर ऐसी शुरुआत की है जो कि शायद ही किसी ने सोची होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये काफी सुस्त शुरुआत है और इसको देखकर लगता है कि जापानियों को इस फिल्म से कुछ खास लेना देना नहीं है।
आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है और उनके साथ कई दमदार कलाकार नजर आए हैं जिन्होंने फिल्म को अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। दोनों फिल्मों ने मिलकर पूरी दुनिया में अब तक कुल 3100 करोड़ रुपए की कमाई की है।
जापान में नहीं आए दर्शक
धुरंधर फिल्म जापान के थिएटरों में 10 जुलाई को रिलीज की गई थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे देश में इस फिल्म को देखने 1000 लोग भी नहीं आए। जी हां, आंकड़ों से पता चला है कि फिल्म पहले दिन इस फिल्म को देखने मात्र 900 लोग ही आए थे। इससे तय माना जा रहा है कि जापान में इसकी धीमी शुरुआत हुई है और ये फ्रेंचाइजी की सफलता को देखने हुए बेहद चौंकाने वाली बात है। इंडिया के साथ साथ एशिया के कई देशों में इस फिल्म ने धमाका किया था। हालांकि पाकिस्तान और गल्फ देशों ने इस फिल्म पर बैन लगाया था। हालांकि पाकिस्तानियों ने पाइरेसी के जरिए फिल्म देखने का रिकॉर्ड तोड़ डाला। इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से पाकिस्तान पर ही आधारित थी।
लोग बोले- प्रोपेगेंडा..
जापान में इतनी धीमी शुरुआत को लेकर लोगों की अलग अलग राय है। एक यूजर ने लिखा है, वहां लोगों को पता है कि ये प्रोपेगेंडा फिल्म है। किसी ने लिखा, ऐसी फिल्में देखने कोई वहां थिएटर नहीं जाएगा। एक ने लिखा, बुरी तरह फ्लॉप होगी जापान में। इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स का रिएक्शन आना अभी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications
