कौन था ये बॉलीवुड एक्टर जो बन गया था आतंकवादी? शाहिद कपूर के साथ की फिल्म, मुठभेड़ में मारा गया
Bollywood Actor Become Terrorist: अगर आपसे कहा जाए कि एक ऐसा बॉलीवुड एक्टर भी है जो आतंकवादी बन गया था और उसका एनकाउंटर भी हो गया था तो आपका रिएक्शन क्या होगा? जी हां, ये सच है और शाहिद कपूर की फिल्म हैदर में इस एक्टर ने अच्छा काम किया था।

इस एक्टर का नाम साकिब बिलाल शेख और हैदर फिल्म में इसने महज 15 सेकंड का एक रोल किया था। इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स थे जो कश्मीर और आतंकी हमलों पर ही आधारित थे।
साकिब को एक सीन में देखा गया था जिसमें वो कॉलेज के छात्र के किरदार में दिखा था। इस दौरा नए बम धमाका होता है जिसमें साकिब की जान बच जाती है। क्या आप जानते हैं कि ये एक्टर कौन है?
कौन है साकिब बिलाल शेख?
साकिब बिलाल शेख पढ़ता था और इसके साथ-साथ वो थिएटर से भी जुड़ा हुआ था। ऐसा कहा जाता था कि वो अभिनय काफी पसंद करता था और स्थानीय नाटकों में हिस्सा ले चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साकिब अगस्त 2018 बाजार के लिए घर से निकला था लेकिन कभी वापस नहीं आया। पता चला कि वो कथित तौर पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था। इसके बाद वो इस संगठन में लिप्त होता चला गया था।
इसके बाद दिसंबर 2018 में श्रीनगर के मुजगुंड इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ वो मार दिया गया। उसके साथ उसके दो साथी भी मारे गए थे। साकिब के परिवार को इसके बारे में कुछ पता नहीं था और सभी बस ये कह रहे थे कि ये रास्ता साकिब ने क्यों चुना किसी को नहीं पता। जब ये मामला सामने आया तो लोग हैरान रह गए कि एक एक्टर भी इस तरह के काम कर सकता है।
इस पूरे मामले में आज तक शाहिद कपूर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। शाहिद एक कमाल के कलाकार हैं और हैदर में उनके अभिनय ने लोगों का दिल जीता था।


Click it and Unblock the Notifications

