Video: कातिलाना मुस्कान और किलर डांस मूव्स, 'छम्मक छल्लो' बन गुलाबी साड़ी वाली भाभी ने लूट ली महफिल

Chhammak Chhallo Viral Video: इंटरनेट पर आपको अक्सर कुछ ऐसे वीडियोज दिख जाते हैं जो कि काफी अच्छे होते हैं। एक से बढ़कर एक टैलेंटेड लोग इस देश में हैं। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक देसी 'भाभी' ने शाहरुख खान के गाने छम्मक छल्लो पर ऐसे ठुमके लगाए कि लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

Chhammak Chhallo

गुलाबी साड़ी पहने ये खूबसूरत भाभी ने मामला गर्म कर दिया है और लोगों को उनका ये डांस बेहद पसंद आ रहा है। कुछ ही समय में इस डांस को लाखों लोगों ने देखा और पसंद भी किया है। फिल्म रा-वन के इस गाने में करीना कपूर और शाहरुख खान नजर आए थे और करीना ने साड़ी के साथ ही धमाका किया था।

Also Read
जापान में रिलीज होते ही फ्लॉप हुई Dhurandhar? पहले दिन 1000 लोग भी नहीं आए थिएटर
जापान में रिलीज होते ही फ्लॉप हुई Dhurandhar? पहले दिन 1000 लोग भी नहीं आए थिएटर

बार बार देख रहे हैं लोग

इस गाने में जो भाभी के डांस करने का अंदाज है वो लोगों को काफी भा गया है। बार बार यूजर्स इस वीडियो को प्ले कर रहे हैं। उनके किलर मूव्स और चेहरे के एक्सप्रेशन लोगों को पसंद आ रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ महिलाएं ट्रेडिशनल लुक में उनके आसपास नजर आ रही हैं।

इससे इतना तो पता चल रहा है कि वो कोई घर का फंक्शन है जिसमें भाभी ने रंग जमा दिया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि जो महिलाएं उनके पीछे खड़ी हैं वो ये शानदार डांस और एक्सप्रेशन देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। जाहिर है कि गुलाबी साड़ी में भाभी ने महफिल लूट ली है और हर तरफ लोग उनकी ही बातें कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कहां का है इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''गजब का डांस है।'' एक ने लिखा, ''पीछे वाली भाभी कमाल की हैं।'' एक ने लिखा, ''करीना कपूर खान से अच्छा डांस और लुक।'' एक ने लिखा, ''दूसरी भाभी के चेहरे पर जलन... पीछे की तरफ।'' एक ने लिखा, ''जल गईं सारी भाभियां।'' एक ने लिखा, ''ये तो वायरल होना ही था।''

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X