ओ तेरी वर्ष 2014 में आई केम्द्य ड्रामा है, जिसका निर्देशन उमेश बिष्ट और फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री-अलवीरा अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में पुलकित सम्राट, बिलाल अमरोही ,सराह जेन डियास और मंदिरा बेदी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। कहानी फिल्म की कहानी दो रिपोर्टरों आनंद उर्फ एड्स (बिलाल अमरोही) और प्रताप उर्फ पीपी (पुलकित सम्राट) के इर्द गिर्द घूमती है। दोनों एक नेशनल लेवल के रिपोर्टर बनने और जल्द से जल्द शोहरत पाने के लालच में खुद ही ऐसी ऐसी कहानियां शूट करके लाते हैं जो कि बहुत ही बेतुकी और बिना सिर पैर की होती हैं। कभी अदरक में भगवान तो कभी उस भगवान द्वारा दूध पीने की कहानी। इनकी उल जुलूल कहानियों से तंग आकर इनकी बॉस मोनसून (सारा देन डियास) इन्हें नौकरी से निकाल देती है। फिर पीपी और एड्स मिलकर किसी बड़े स्कैम को ढूंढने और अपनी नौकरी वापस पाने की कोशिश में शहर के सबसे बडे़ स्कैम (ब्रिज के टूटने) से टकरा जाते हैं और वहां से शुरु होती हैं इनकी मुसीबतें। इस स्कैम में फंसने के बाद दोनों को महसूस होता है कि मीडिया का असली काम है लोगों तक सच पहुंचाना और दर्शकों को झूठ बोलकर उन्हें धोखा देकर मीडिया गलत करती है। आखिरकार पीपी और एड्स मिलकर पूरी दुनिया के सामने इस स्कैम का पर्दा फाश करते हैं और बन जाते हैं सबसे मशहूर जर्नलिस्ट।
ओ तेरी को देखकर कहा जा सकता है जाते थे जापान पहुंच गये चीन.. कुछ यही हाल था। शुरुआत में लगा कि फिल्म को कॉमेडी बनाने की कोशिश की गयी थी लेकिन कॉमेडी सीन्स कुछ खास नहीं नज़र आए। उसके बाद पुलकित और बिलाल के कुछ एक्शन सीक्वेंस थे जो कि ओवर लेकिन ठीक थे। इमोशनल सीन्स कुछ ज्यादा नहीं थे।