Exclusive: पूछ रहे हैं लोग..अतुल ने 'ओ तेरी' क्यों बनायी?
बैंगलोर के बैंगलोर सेन्ट्रल से फिल्म का पहला शो देखकर निकले कुछ लोगों ने वनइंडिया से बात की और कहा कि फिल्म इतनी बकवास होगी इसकी उम्मीद उन्होंने अतुल अग्निहोत्री से नहीं की थी।
अतुल अग्निहोत्री ने 'ओ तेरी' बनायी क्यों?
फिल्म में ना तो कहानी है और ना ही कोई तालमेल। आईटी कंपनी में काम करने वाले गौरव खन्ना ने वनइंडिया से कहा कि मुझे तो फिल्म देखकर लगा कि जैसे अतुल का दिमाग फिल्म की शुरूआत में कुछ और सोच रहा था और फिल्म के अंत में कुछ और... तभी तो अंत तक आते-आते वो यह भूल गये कि वो क्या दिखाना चाह रहे हैं?
Must Read Review: 'ओ तेरी'
आई टी कंपनी में ही काम करने वाले मोहित भार्गव ने भी गौरव की बात का समर्थन करते हुए वनइंडिया से कहा फिल्म में कोई कहानी नहीं है। फिल्म राष्ट्रमंडल खेल घोटाले पर है, यह कहकर प्रचारित की गयी थी लेकिन ना तो मुझे फिल्म में ढंग से घोटाला नजर आया और ना ही कोई खेल।
फिल्म 'पुकरे' में पुलकित सम्राट काफी अच्छे लगे थे इसलिएं मुझे लगा था कि वो 'ओ तेरी' में कुछ कमाल करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिल्म बकवास है, समझ में नहीं आया कि अतुल अग्निहोत्री ने 'ओ तेरी' बनायी क्यों?
मालूम हो कि 'ओ तेरी' में पुलकित सम्राट, बिलाल अमरोही ने अहम रोल निभाया है। फिल्म में अनुपम खेर और मंदिरा बेदी भी हैं। फिल्म में सलमान खान ने भी टाईटल गाने पर एक डांस नंबर किया है। बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर बहुत ही धीमी शुरूआत की है।


Click it and Unblock the Notifications












