इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर यंगिस्तान, ओ तेरी और ढिश्कियाउं!

बड़े कलाकार जहां अपनी अपनी फिल्मों के लिए महीनों पहले से ही अपने लिए लकी डेट्स बुक करा लेते हैं और उन डेट्स पर बाकी छोटी फिल्मों की रिलीज रुक जाती है वहीं आजकल लगातार साल में रिलीज होने वाली फिल्मों की संख्या में हो रही बढोतरी के चलते हर एक शुक्रवार को एक ही नहीं बल्कि दो से लेकर तीन फिल्में रिलीज होती हैं। पिछले हफ्ते जहां रागिनी एमएमए 2, गैंग ऑफ घोस्ट्स, लक्ष्मी और आंखों देखी फिल्में रिलीज हुईं वहीं इस हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए कुल तीन फिल्में लाइन में हैं। अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ओ तेरी, सैयद अहमद अफजल की फिल्म यंगिस्तान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म ढिश्कियाउं इस हफ्ते 28 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी।

इन तीनों फिल्मों में से यंगिस्तान के गाने जहां एक ओर युवाओं के दिल को छू रहे हैं तो वहीं शिल्पा शेट्टी को सालों बाद किसी फिल्म मे एक मस्त डांस नंबर करते ढिश्कियाउं में देखा जाएगा। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों को इंतजार है ओ तेरी का। जिसमें युवाओं के हीरो सलमान खान भी केमियो में नज़र आएंगे। साथ ही सलमान खान ने ओ तेरी फिल्म में एक डांस नंबर भी किया है। यंगिस्तान फिल्म एक रोमांटिक विषय पर आधारित है और फिल्म के गाने लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। युवाओं को अपनी तरफ खींचने में ये फिल्म जरुर सफल होगी क्योंकि आजकल वैसे भी म्यूसिकल फिल्मों का काफी अच्छा प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर पड़ रहा है। लेकिन वहीं ओ तेरी फिल्म को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है।

ढिश्कियाउं फिल्म में सन्नी देओल भी मेहमान कलाकार के रुप में नज़र आएंगे। हालांकि उनका किरदार बहुत खास है लेकिन किरदार को ज्यादा समय तक परदे पर नहीं देखा जाएगा। फिल्म में हरमन बावेजा, आयेशा खन्ना, प्रशांत नारायण और आदित्य पंचोली मुख्य किरदार में हैं। फिल्म यंगिस्तान में जैकी भगनानी, नेहा शर्मा, फारूख शेख और कोयेज इरानी मुख्य किरदार में हैं।

आइये देखते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली इन तीनों फिल्मों की झलकियां-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X