CWG घोटाले पर बनी 'ओ तेरी' में कौन बना कलमाड़ी?

अपने लिए सलमान को लकी चार्म मानने वाले अतुल ने फिल्म के प्रमोशन पर कहा कि सलमान के ही हां बोलने पर मैंने इस फिल्म का निर्माण किया है। सलमान की बात मानते हुए मैंने लेखक नीति पाल्टा और उमेश बिस्ट की कहानी पढ़ी जो मेरे दिल को छू गयी इसलिए मैंने इस फिल्म को बनाने का फैसला किया।
Pics: फिल्म 'ओ तेरी' की तस्वीरें
मालूम हो कि 'ओ तेरी' में पुलकित सम्राट और बिलाल अमरोही लीड रोल कर रहे हैं जो कि टीवी पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'ओ तेरी' फिल्म साल 2010 के सबसे चर्चित घोटाले यानी कि दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल घोटाले पर आधारित है।
Did You Know: अतुल अग्निहोत्री सुपरस्टार सलमान खान के जीजा हैं
हालांकि इस बात का विस्तृत रूप से खुलासा नहीं हुआ है। अगर यह बात सही है तो देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के मुख्य आरोपी सुरेश कलमाड़ी की भूमिका किसने निभायी है? फिलहाल फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी बनी रहे इसलिए इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। 'ओ तेरी' 28 मार्च को रिलीज हो रही है।
Did You Know: अतुल अग्निहोत्री ने सलमान की बहन अलविरा से शादी की है। उनका मानना है कि दर्शक फिल्म से खुद को जुड़ा महसूस करेंगे।उन्होंने कहा, "आज के दर्शक युवा हैं और युवाओं से जुड़ी फिल्म देखना चाहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











