ओ तेरी, सलमान की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं बिलाल!
बिलाल दोहराना चाहते हैं सलमान की हर गलती को!
बिलाल ने पहले अतुल अग्निहोत्री की फिल्म में बतौर सह निर्देशक काम भी किया है। उस वक्त अतुल के साथ उन्होंने कैमरे के पीछे की सारी बारीकियां सीख ली थीं। उसके बाद जब बिलाल ने कैमरे के पीछे की बारीकियां सीख लीं तो अतुल ने कहा कि अब तुम कैमरे के सामने जाने को पूरी तरह से तैयार हो। सलमान खान ने जब ओ तेरी की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें लगा कि इसपर फिल्म जरुर बननी चाहिए। इसलिए उन्होंने तुरंत ही अतुल को फोन करके बोला कि वो इस कहानी पर तुरंत काम शुरु करें। सलमान खान की वजर से पुलकित सम्राट इस फिल्म से जुड़े और उसके बाद बिलाल।
पुलकित की तरह ही बिलाल भी अब सलमान खान की फैमिला का हिस्सा हो गये हैं साथ ही सलमान खान की काफी रिस्पेक्ट करते हैं। बिलाल का भी कहना है कि सलमान खान ने उन दोनों पर इतना यकीन दिखाकर उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी डाल दी है। अब बिलाल को सलमान खान की उम्मीदों पर खरा उतरना है। वैसे भी ओ तेरी के बाद बिलाल के पास अभी फिल्हाल किसी और फिल्म का ऑफर नहीं है। तो ऐसे में बिलाल की मदद सलमान खान बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। अब देखना ये है कि क्या बिलाल सलमान की उम्मीदों पर खरा उतरकर सलमान की नज़रों में अपने भी कुछ प्वाइंट्स बना पाते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












