त्रिपुरा: थिएटर में फिर से रिलीज हुई सलमान खान की राधे, बंपर कमाई- डिटेल!

सलमान खान ने बीती ईद फैंस को निराश नहीं किया था। कोरोना के बावजूद उन्होंने अपनी फिल्म राधे को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। लेकिन अब राधे योर मोस्ट वान्टेड फिल्म की री-रिलीज की खबरें सामने आ रही हैं। जी हां, सलमान खान की राधे थिएटर्स में दोबारा रिलीज हुई हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की राधे को त्रिपुरा में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इतना ही नहीं राधे को लेकर अभी भी फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट ये भी दावा करती है कि पिछले 6 दिनों में 300 से अधिक टिकटें भी बिक गई हैं।

Radhe

रिपोर्ट का दावा है कि, 1 अक्टूबर को अगरतला के बकाला थिएटर में राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई फिल्म ने एक बार फिर दस्तक दी। ये काफी सरप्राइजिंग भी है कि 5 महीने पुरानी फिल्म सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है।

सिनेमा मालिक ने मीडिया से बातचीत में ये भी बताया कि अगरतला के थिएटर में राधे फिल्म 1 अक्टूबर को 3 शो में दिखाई गई, 12 बजे, तीन बजे और 6 बजे। फिल्म ने पहले दिन करीब 6 हजार से अधिक एक दिन में कलेक्ट किए। फिर 2 अक्टूबर को 8 हजार के करीब ये फिल्म ने कमाई की। अभी तक 6 दिन में 300 से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं। अब तक के हिसाब से फिल्म ने करीब 40 हजार रुपये की कमाई कर ली है।

सिनेमामालिक का कहना है कि अगर ये फिल्म अगले हफ्ते भी अच्छा रिस्पॉन्स करेगी तो वह अगले हफ्ते भी राधे फिल्म को थिएटर में लगाएंगे।

सलमान खान का जलवा

सलमान खान का जलवा

त्रिपुरा में सलमान खान का जलवा देखने को मिला है। राधे कई महीने पुरानी फिल्म हो जाने के बाद भी लोग थिएटर पर इसे एन्जॉय करना चाहते हैं और इसके लिए उत्साहित दिख रहे हैं।

'राधे' के लिए हाइब्रिड रिलीज़ फॉर्मूला हुआ इस्तेमाल

'राधे' के लिए हाइब्रिड रिलीज़ फॉर्मूला हुआ इस्तेमाल

ईद के मौके पर राधे फिल्म को हाइब्रिड तरीके से रिलीज किया गया था। इसका मतलब हुआ कि फिल्म ओटीटी, सिनेमाघर में साथ में रिलीज हुई थी। कोरोना की वजह से मई में सभी राज्यों में पूरी तरह से थिएटर नहीं खुले थे और इस वजह से थिएटर में राधे कमाल नहीं कर पाई थी।

ओटीटी पर पे-पर-व्यू

ओटीटी पर पे-पर-व्यू

ओटीटी पर सलमान खान की राधे को पे-पर-व्यू फॉर्मूला के हिसाब से रिलीज किया गया था। यानी जितनी बार दर्शक इस फिल्म को देखेगा उसे उतनी बार जेब ढिली करनी होगी। जैसा कि सिनेमाघर में होता है।

सलमान खान की राधे

सलमान खान की राधे

सलमान खान की राधे में दिशा पटानी नजर आईं। फिल्म के गाने से लेकर सलमान खान का स्वैग सभी हिट साबित हुआ। लेकिन कोरोना की वजह से इसकी चमक फीकी रह गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X