'राधे' से डिलीट हुए हैं ये खास फैमिली सीन्स, सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन ने शेयर की तस्वीरें
सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' अभिनेता की सबसे छोटी फिल्मों में से एक है। दर्शकों को बांधे रखने की उम्मीद से राधे को सिर्फ 1 घंटे 49 मिनट की फिल्म रखी गई.. और यह करने के लिए निर्देशक ने शूट किये कई दृश्यों को फिल्म से काट दिया। अब कुछ डिलीटेड सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
राधे में सलमान खान का पूरा फैमिली ट्रैक फिल्माया गया था, जिसे डिलीट कर दिया गया। फिल्म में राधे की मां का किरदार जरीना वहाब ने निभाया था और पिता का रोल करने वाले वीरेंद्र सक्सेना हैं। बहन के रोल में नैंसी जैन दिख रही हैं।

नैंसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म डिलीट हुए दृश्यों को शेयर किया है, जिससे फिल्म का वह डिलीटेड आसानी से ट्रैक समझा जा सकता है। इन सभी तस्वीरों में सलमान खान यानि की राधे अपने परिवार के साथ दिख रहे हैं और काफी गंभीर और इमोशनल दृश्य लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











