सलमान खान की 'राधे' का पाइरेसी मामला, दिल्ली हाईकोर्ट ने व्हाट्सएप को दिए कड़े निर्देश
सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज होते ही ऑनलाइन पाइरेसी का शिकार बन गई थी। लेकिन फिल्म की टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। ना सिर्फ वेबसाइट्स पर, बल्कि राधे का पाइरेटेड वर्जन व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग एप पर जारी कर दिया गया है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने साइबर सेल में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।
Recommended Video
अब दिल्ली हाई कोर्ट ने भी पायरेसी के खिलाफ सख्ती बररते हुए, वॉट्सऐप और सोशल मीडिया साइट्स को कड़े निर्देश दिये हैं। हाईकोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे यूजर्स की जानकारी शेयर करने का आदेश दिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने व्हाट्सएप को उन नंबरों पर सेवाओं को स्थगित करने का निर्देश दिया है जिनका उपयोग फिल्म की पायरेटेड कॉपी बेचने के लिए किया जा रहा है। साथ ही हाईकोर्ट ने देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटरों - एयरटेल, जियो और वोडाफोन को भी अपराधी ग्राहकों के जानकारी देने का निर्देश दिया है, जिससे कि ज़ी के उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर सके।


Click it and Unblock the Notifications











