'राधे' बॉक्स ऑफिस- कोरोना और पाइरेसी के बीच इतना ही कमा पाई सलमान खान की ईद रिलीज
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' डिजिटल रिलीज के साथ साथ सिनेमाघरों में भी रिलीज की गई थी। हालांकि सलमान खान समेत निर्माताओं ने पहले ही यह कह दिया था कि उन्हें बॉक्स ऑफिस से कोई उम्मीदें नहीं हैं क्योंकि कोरोना की वजह से भारत में फिल्म ना के बराबर थियेटरों में रिलीज हो पाई थी।
बता दें, भारत में यह त्रिपुरा के सिर्फ 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। और इन तीन थियेटरों में फिल्म के 11 शोज चलाए जा रहे थे। नाइट कर्फ्यू की वजह से थियेटर शाम 6 बजे के बाद कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं कर सकते। फिर दूसरे हफ्ते से महाराष्ट्र ने मलेगांव और औरंगाबाद में भी फिल्म रिलीज की गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने त्रिपुरा से 63 हजार का कलेक्शन किया था, जबकि मलेगांव और औरंगाबाद से 30 हजार का। इस तरह अपने तीसरे हफ्ते तक फिल्म एक लाख का आंकड़ा पार कर पाई। कोरोना और पाइरेसी के बीच यह आकंड़ा सलमान खान की फिल्म के लिए औसत से ज्यादा है।


Click it and Unblock the Notifications











